संभागीय आयुक्त की मैराथन बैठक -दीपावली से पूर्व सड़कें मोटरेबल करें, ₹100 करोड़ के कार्य नवंबर तक पूरे हों

संभागीय आयुक्त की मैराथन बैठक
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 14 अक्टूबर। संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा ने मंगलवार को शहरी क्षेत्र में सड़क, पेयजल आपूर्ति, चिकित्सा और यातायात व्यवस्था संधारण से जुड़ी एक मैराथन बैठक ली। उन्होंने आगामी त्योहारों के मद्देनजर अधिकारियों को चुस्त और मुस्तैद रहने के स्पष्ट निर्देश दिए।
सड़कों की स्थिति और डेडलाइन
संभागीय आयुक्त ने सड़कों के सुदृढ़ीकरण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की, जो नगर निगम, बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) और सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा ₹100 करोड़ से अधिक की राशि से करवाए जा रहे हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

तत्काल निर्देश: उन्होंने निर्देश दिए कि दीपावली से पूर्व शहर की सभी सड़कें मोटरेबल (मोटर चलाने योग्य) हो जानी चाहिए और व्यस्ततम क्षेत्रों में रात्रि के दौरान कार्य किया जाए।
अंतिम तिथि: डामर से जुड़े समस्त कार्य 30 नवंबर तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाएं।
समन्वय: उन्होंने तीनों विभागों (BDA, निगम, PWD) को समन्वय के साथ कार्य करने के लिए कहा ताकि कोई कार्य ओवरलेप न हो।

pop ronak
BC opening

जल निकासी: BDA द्वारा ₹88 करोड़ की लागत से करवाए जा रहे बरसाती पानी निकासी के कार्यों की समीक्षा करते हुए, उन्होंने आगामी बरसात के मौसम से पूर्व समस्या के स्थाई समाधान का निर्देश दिया। जैसलमेर रोड पर सड़क पर पानी फैलने की समस्या पर कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिए।

यातायात, सफाई और लाइट व्यवस्था
भारी वाहनों पर नाराज़गी: श्री मीणा ने प्रतिबंधित क्षेत्रों में भारी वाहनों की आवाजाही और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने नो एंट्री में घुसे वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।

रोड लाइट: नगर निगम को आगामी दिनों में लगाई जाने वाली 4,000 रोड लाइटों में से दीपावली से पूर्व कम से कम 500 लाइटें लगाने का निर्देश दिया गया। शिकायत पर तत्काल कार्यवाही हेतु नियंत्रण कक्ष बनाने को कहा गया।

सफाई और सजावट: दीपावली के मद्देनजर सफाई का विशेष अभियान चलाने, अतिरिक्त मैन पावर लगाने और शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों व चौराहों पर रोशनी और सजावट करने के निर्देश दिए। प्रमुख मार्गों पर धूल-मिट्टी नहीं उड़े, यह सुनिश्चित करने को कहा गया।

चिकित्सा और जन स्वास्थ्य
फायर एनओसी की जांच: उन्होंने पीबीएम अस्पताल की फायर फाइटर व्यवस्था की जांच करने तथा अगले सप्ताह से अभियान चलाकर शहर के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स की फायर एनओसी की जांच करने के निर्देश दिए। एनओसी के बिना संचालित कॉम्प्लेक्स पर सख्त कार्यवाही होगी।

खाद्य सामग्री की जांच: त्यौहारों के मद्देनजर ‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य सामग्रियों के अधिक से अधिक नमूने लेने और खाद्य निरीक्षकों को सक्रिय करने के निर्देश दिए।

मौसमी बीमारियाँ: मौसमी बीमारियों की समीक्षा करते हुए फॉगिंग करने, ब्लड सेंपल एकत्रित करने और आवश्यक जाँचें करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्रीमती अपर्णा गुप्ता, नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *