डॉ. बाल किशन गुप्ता ‘एसीपी इंडिया एजुकेटर अवार्ड’ से सम्मानित

डॉ. बाल किशन गुप्ता ‘एसीपी इंडिया एजुकेटर अवार्ड’ से सम्मानित
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • अमेरिकन कॉलेज ऑफ फिजिशियंस की इंदौर कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुत किए शोध

बीकानेर , 16 सितम्बर । अमेरिकन कॉलेज ऑफ फिजिशियंस (ACP) की 11 से 13 सितम्बर 2026 तक इंदौर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक कॉन्फ्रेंस में बीकानेर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बाल किशन गुप्ता को प्रतिष्ठित ‘एसीपी इंडिया एजुकेटर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। देश भर के चिकित्सा विशेषज्ञों की उपस्थिति में उन्हें यह सम्मान चिकित्सा शिक्षा और अकादमिक क्षेत्र में दिए गए विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

यूजीआई ब्लीड पर विशेष व्याख्यान एवं शोध प्रस्तुतियां

pop ronak

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल प्रबंधन: कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉ. गुप्ता ने “ऊपरी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रक्तस्राव (UGI Bleed): जोखिम वर्गीकरण और प्रारंभिक प्रबंधन” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने मरीजों में UGI ब्लीड की गंभीरता के सटीक आकलन और त्वरित प्राथमिक उपचार के महत्व को रेखांकित किया।

शारीरिक संरचना व ब्लड प्रेशर पर शोध: उन्होंने मानव शरीर के आकार, वजन, अनुपात और शारीरिक संरचना का ब्लड प्रेशर के साथ संबंधों पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया, जिससे मरीजों के जोखिम मूल्यांकन में सहायता मिलेगी।

मधुमेह रोगियों में उच्च रक्तचाप: डॉ. गुप्ता ने मधुमेह (Diabetes) से पीड़ित मरीजों में अनियंत्रित ब्लड प्रेशर के कारणों और इसके प्रभावी प्रबंधन पर भी अपनी शोध रिपोर्ट साझा की।चिकित्सा क्षेत्र में इस उपलब्धि और सम्मान प्राप्ति पर बीकानेर के चिकित्सा जगत, सहकर्मियों और शहरवासियों ने डॉ. बाल किशन गुप्ता को बधाई देते हुए इसे बीकानेर के लिए गौरव का विषय बताया।