देश की 50 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में डॉ. गुप्ता शामिल

देश की 50 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में डॉ. गुप्ता शामिल
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 15 नवम्बर। फेमओनर मैगजीन द्वारा देश की 50 सशक्त महिलाओं की सूची में बीकानेर की डॉ. अर्पिता गुप्ता को शामिल किया गया| डॉ. गुप्ता को “इन्विंसिबल वूमेन सोशल एक्टिविस्ट” खिताब से नवाज़ा गया साथ ही मैगजीन में उनके द्वारा किए गए कार्यों को प्रकाशित किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मैगजीन की सीईओ दिव्या शर्मा ने कहा कि इस सम्मान का उद्देश्य देश की भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं का चयन कर उनकी प्रेरणादाई कार्यशैली को प्रकाशित कर दूसरी महिलाओं को प्रेरित करना है। राजस्थान के बीकानेर की डॉ.अर्पिता गुप्ता का चयन उनके द्वारा लंबे समय से अनवरत समर्पण, निष्ठा भाव से सामाजिक कार्य करते रहने के लिए,जिसमें निजी स्तर पर संचालित चैरिटेबल प्ले स्कूल ग्रामीण व शहरी बालिकाओं व महिलाओं की शिक्षा,स्वास्थ्य, सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उत्कर्ष सेवाएं, युवा सशक्तिकरण, एंटी करप्शन प्रोजेक्ट, एंटी रैगिंग प्रोजेक्ट्स, देह दान के प्रति जागरूकता, महामारी के समय निःशुल्क ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से देश भर के 5000 बच्चों को विभिन्न प्रशिक्षण देने को देखकर किया गया है।

pop ronak

डॉ. गुप्ता आर. एल. जी.संस्थान की अध्यक्ष, एंटी करप्शन फाउंडेशन की स्टेट प्रेसिडेंट, ह्यूमन राइट्स की नेशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर पद पर कार्य कर रही है। मैनेजर निधि ने कहा डॉ.गुप्ता आज की युवा पीढ़ी के लिए सेवा के क्षेत्र मे ट्रेल ब्लेजर(मार्गदर्शक )है,जिनका व्यक्तित्व,व्यवहार,आत्मविश्वास व कार्य प्रेरणादायी है | डॉ. गुप्ता को 95 राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारो के साथ “भारत सेवा पुरस्कार”से भी नवाज़ा गया है। इस उपलब्धि पर डॉ अर्पिता गुप्ता को थार एक्सप्रेस परिवार की तरफ से बधाई।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *