कर्मचारियों की जीत- शिक्षा निदेशक से वार्ता सफल, 25 मार्च तक होगी मंत्रालयिक संवर्ग की DPC
कमल नारायण आचार्य


बीकानेर, 11 मार्च । शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ और निदेशालय के बीच चल रहा गतिरोध बुधवार को निर्णायक वार्ता के बाद समाप्त हो गया। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान (बीकानेर) के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने आंदोलन के नोटिस के क्रम में शिक्षा निदेशक सीताराम जाट (IAS) से मुलाकात की, जिसमें कर्मचारियों की लंबित मांगों पर सकारात्मक सहमति बनी।
डीपीसी के लिए 25 मार्च की डेडलाइन
शिक्षा निदेशक ने वार्ता के दौरान कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निर्देश जारी किए हैं। तय समय सीमा के अनुसार


निदेशालय स्तर पर: अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।


मंडल स्तर पर: कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक तथा वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशासनिक अधिकारी पदों पर DPC (विभागीय पदोन्नति समिति) की बैठक 25 मार्च 2026 तक संपन्न करने के आदेश दिए गए हैं।
रिव्यू कैडर पदों का आवंटन स्वीकृत
पदोन्नति के साथ-साथ लंबे समय से लंबित रिव्यू कैडर पदों के आवंटन की पत्रावली को भी निदेशक महोदय ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस निर्णय से प्रदेश के हजारों मंत्रालयिक कर्मचारियों के पदोन्नति के नए रास्ते खुलेंगे।
आभार व्यक्त किया
वार्ता के सफल होने और त्वरित आदेश जारी होने पर प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने शिक्षा निदेशक सीताराम जाट और अतिरिक्त निदेशक शैलेन्द्र देवड़ा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन के इस संवेदनशील रुख से कर्मचारियों में उत्साह है और अब पूर्व घोषित आंदोलन की आवश्यकता नहीं रहेगी।
