छोटीकाशी बनेगा भव्य मंदिरों और विराट कथा यज्ञ का साक्षी

वसंत विजयानंद गिरीजी महाराज
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • बीकानेर में चैत्र नवरात्रि का महाकुंभ

बीकानेर, 11 मार्च। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि के अवसर पर बीकानेर (छोटीकाशी) एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महोत्सव का केंद्र बनने जा रहा है। तमिलनाडु के कृष्णगिरी स्थित श्री पार्श्व पद्मावती शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु पूज्यपाद 1008 श्री वसंत विजयानंद गिरीजी महाराज की प्रेरणा से बीकानेर में 11 दिवसीय विराट महोत्सव आयोजित होगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

35 से 45 फीट ऊंचे भव्य मंदिरों का होगा निर्माण
महोत्सव का सबसे अनूठा आकर्षण गंगाशहर रोड स्थित अग्रवाल भवन परिसर में बनने वाले विशाल मंदिर होंगे। गुरुभक्त संकेश जैन ने बताया कि यहाँ 35 से 45 फीट ऊंचे कुल 14 मंदिरों का निर्माण किया जा रहा है।

pop ronak

इन मंदिरों के होंगे दर्शन: गणपति, भैरव, शिव-पार्वती, लक्ष्मीनारायण, कृष्णगिरी पद्मावती, धनदेश्वरी, दुर्गा, सिद्धिदात्री, महागौरी, करणी माता, ललिता महात्रिपुर सुंदरी, सरस्वती, श्रीराम परिवार और हनुमान मंदिर।

विशेषता: संपूर्ण भारत में नवरात्रि के दौरान इस तरह के विशाल अस्थायी मंदिरों का निर्माण एकमात्र बीकानेर में ही किया जा रहा है।

महोत्सव के प्रमुख आकर्षण (19 से 29 मार्च)
यह 11 दिवसीय आयोजन धार्मिक अनुष्ठानों और सेवा कार्यों का अद्भुत संगम होगा:

दिव्य साधना शिविर: प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक पायरेट कुबेर लक्ष्मी यंत्र एवं 1008 जीबू कॉइन की विशेष साधना।

अति विराट दिव्य यज्ञ: दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक काशी के विद्वानों द्वारा 9 कुंडीय यज्ञ। इसमें हजारों किलो मेवा, देशी घी और शुद्ध चंदन की लकड़ियों की आहुति दी जाएगी।

देवी भागवत कथा: रात्रि 8 बजे से जगद्गुरु श्री वसंत विजयानंद गिरीजी महाराज के श्रीमुख से सर्व कष्ट निवारक कथा की अमृत वर्षा।

समृद्धि कलश सिद्धि: 351 दुर्लभ वस्तुओं से युक्त 500 हस्तनिर्मित दिव्य समृद्धि कलशों का विशेष सिद्धि विधान।

भजन संध्या: प्रतिदिन रात्रि 10:30 बजे से विश्वविख्यात कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

निशुल्क सेवा एवं व्यवस्थाएं
श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन शाम 5 से रात्रि 9 बजे तक विशाल नि:शुल्क भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम के सभी सत्रों और कथा में प्रवेश पूर्णतः नि:शुल्क रहेगा।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *