रोजगार सहायता शिविर 17 को, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

बीकानेर में नवनिर्वाचित महापौर अनिल कल्ला और पार्षदों का सम्मान 20 अक्टूबर को
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 15 दिसम्बर। जिला प्रशासन के निर्देशन में उप-क्षेत्रीय रोज़गार कार्यालय द्वारा 17 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से एम. एम. ग्राउण्ड, बीकानेर में आयोजित किये जाने वाले एक दिवसीय रोज़गार सहायता शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शिविर में रिक्त पदों पर भर्ती हेतु अब तक छब्बीस प्रतिष्ठित नियोजकों द्वारा सहमति दी जा चुकी है। इन नियोजकों द्वारा प्रबन्धन, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल, लिपिक, बीमा, तकनीकी स्टाफ, फाईनेंस, ऑटोमोबाईल, ज्वैलरी, सोलर, एज्यूकेशन, सहायता व सुविधा स्टाफ तथा सेल्स इत्यादि से सम्बन्धित लगभग दो हजार रिक्तियाँ प्राप्त हो चुकी हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शिविर में भाग लेने हेतु योग्य आशार्थियों को विभाग द्वारा विभिन्न माध्यमों, यथा सोशल मीडिया, समाचार पत्र, एस.एम.एस एवं विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में क्यू. आर. कोड लगाकर अधिकाधिक पंजीयन करवाया जा रहा है। अब तक लगभग एक हजार प्रार्थियों ने शिविर में भाग लेने हेतु अपना ऑनलाईन पंजीयन करवा लिया है। रोजगार विभाग के उप-निदेशक हरगोबिन्द मित्तल ने बताया कि इस तरह के पूर्णतया निःशुल्क शिविरों का अधिकाधिक बेरोज़गारों एवं नियोजकों को लाभ उठाना चाहिए जिससे नियोजकों की मांग के अनुरूप योग्य आशार्थियों का चयन किया जाकर उन्हें रोजगारित किया जा सके।

pop ronak
BC opening
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *