विशेषज्ञों द्वारा जॉइंट रिप्लेसमेंट में रोबोटिक्स और नई सर्जिकल तकनीकों पर मंथन

विशेषज्ञों द्वारा जॉइंट रिप्लेसमेंट में रोबोटिक्स और नई सर्जिकल तकनीकों पर मंथन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • जटिल सर्जिकल केस पर खुलकर चर्चा करने से सर्जनों को एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने का अवसर: बीकानेर निवासी डॉ. धीरज मरोठी जैन

बीकानेर / अहमदाबाद, 23 अक्टूबर । गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने अहमदाबाद में ‘IAACON 2026’ का औपचारिक उद्घाटन किया। ‘इंडियन आर्थ्रोप्लास्टी एसोसिएशन’ (IAA) की 22वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश के जाने-माने विशेषज्ञ जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी में रोबोटिक्स, अत्याधुनिक तकनीकों और बेहतर उपचार पद्धतियों पर गहन मंथन कर रहे हैं। अहमदाबाद के शैला स्थित ‘द फोरम, सेलिब्रेशन एंड कन्वेंशन’ में आयोजित यह भव्य कॉन्फ्रेंस 25 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। इस आयोजन में 205 राष्ट्रीय और 9 अंतरराष्ट्रीय फैकल्टी सदस्य भाग ले रहे हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मरीजों में आत्मनिर्भरता लौटाने जैसा है यह प्रयास: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल
उद्घाटन अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने कहा, “मरीजों के लिए दोबारा चलने-फिरने की क्षमता हासिल करना उनके जीवन में आत्मनिर्भरता और सक्रियता लौटाने जैसा है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस कॉन्फ्रेंस में साझा किया जाने वाला ज्ञान मरीजों की देखभाल को और अधिक बेहतर बनाने तथा सर्जनों की अगली पीढ़ी को प्रशिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

pop ronak
BC opening

एआई और 3डी रोबोटिक टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन

कॉन्फ्रेंस के दौरान आयोजित इंडस्ट्री एग्जीबिशन में इमेज-बेस्ड, इमेजलेस और एआई-इनेबल्ड (AI-Enabled) 3डी रोबोटिक टेक्नोलॉजी का विशेष रूप से प्रदर्शन किया जा रहा है। विशेषज्ञ सर्जिकल प्लानिंग और इम्प्लांट पोजिशनिंग में इन आधुनिक तकनीकों की उपयोगिता और प्रभावशीलता पर विस्तार से चर्चा कर रहे हैं। इस दौरान ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ. एच. पी. भालोडिया ने भी विचार व्यक्त किए।

युवा सर्जनों के लिए उपयोगी साबित होगी कॉन्फ्रेंस

कॉन्फ्रेंस के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी तथा मूल रूप से बीकानेर निवासी डॉ. धीरज मरोठी जैन ने कहा, “जटिल सर्जिकल मामलों पर खुलकर चर्चा करने से सर्जनों को एक-दूसरे के अनुभवों से बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलता है। हमने पूरे कार्यक्रम में सवाल-जवाब (Q&A) के लिए विशेष समय रखा है, ताकि युवा सर्जन भी बिना किसी झिझक के अपने सवाल और अनुभव वरिष्ठ विशेषज्ञों के साथ साझा कर सकें।”

उल्लेखनीय है कि इस प्रतिष्ठित कॉन्फ्रेंस में ‘इंडियन आर्थ्रोप्लास्टी एसोसिएशन’, ‘इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन’, ‘गुजरात ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन’, ‘अहमदाबाद ऑर्थोपेडिक सोसाइटी’ और ‘अहमदाबाद आर्थ्रोप्लास्टी एसोसिएशन’ एक साथ मिलकर सहभागिता निभा रहे हैं।

खाओसा