जितेंद्र कुमार कोचर की मृत्यु उपरान्त हुआ नेत्रदान

जितेंद्र कुमार कोचर की मृत्यु उपरान्त हुआ नेत्रदान
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • तेरापंथ युवक परिषद गंगाशहर के सहयोग से नेत्रदान

बीकानेर \ गंगाशहर , 22 जुलाई। तेरापंथ युवक परिषद गंगाशहर नेत्रदान के प्रति प्रयासरत रहती है। ताकि किन्हीं दो अंधेरे जीवन में रोशनी ला सकें। रविवार को बीकानेर निवासी त्रिलोकचन्द कोचर के परिजनों व मानक व पंकज नाहटा ने तेयुप गंगाशहर के सहयोग से मरणोपरांत नेत्रदान करवाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नेत्रदान राज्य प्रभारी रोशन नाहर ने बताया कि कल रात्रि 11.30 बजे उनके मरणोपरांत नेत्रदान के लिए बात हुई और स्वीकृति प्रदान की। फिर गंगाशहर परिषद् ने तत्पर नेत्रकोष टीम से सम्पर्क किया और नेत्रदान करवाया।

pop ronak

तेयुप गंगाशहर के नेत्रदान प्रभारी विजेंद्र छाजेड ने रतन नेत्र ज्योति संस्थान द्वारा सरदार पटेल नेत्र कोष, बीकानेर से संपर्क कर इस कार्य में अहम योगदान दिया।

तेयुप मंत्री भरत गोलछा ने बताया की रतन नेत्र ज्योति संस्थान की ओर से अशोक कोचर,अरिहंत डागा व कुलदीप सुराणा व उनकी टीम द्वारा दिवंगत के दोनों कार्निया लिए गए।

इस अवसर पर तेयुप गंगाशहर के अध्यक्ष महावीर फलोदिया, तेयुप गंगाशहर नेत्रदान सह प्रभारी भरत सोनी सहयोगी के रुप में उपस्थित रहे और इस नेत्रदान के आयाम के अंतर्गत तेयुप गंगाशहर निरंतर इस नेक कार्य को करने में अग्रसर रहती आई है। नेत्रदान व देहदान के लिए तेयुप गंगाशहर टीम से सम्पर्क कर सकते है (9414142583)।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *