फ्री स्कीम के साथ बेच रहा था नकली घी, हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम पहुंची तो कर्मचारी भागा

फ्री स्कीम के साथ बेच रहा था नकली घी, हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम पहुंची तो कर्मचारी भागा
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर , 13 जुलाई। बीकानेर की एक प्राइवेट डेयरी पर महज 700 रुपए में दो किलो घी बेचा जा रहा था। हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम यहां घी की पड़ताल करने पहुंची तो यहां काम करने वाला कर्मचारी भाग खड़ा हुआ और डेयरी मालिक घंटों इंतजार के बाद भी नहीं आया। फिलहाल हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने डेयरी सीज कर दी है और घी सहित कई उत्पादों के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

700 रुपए का 2 किलो घी बेच रहा था

pop ronak

दरअसल, बीकानेर के सुभाषपुरा में नवीन डेयरी पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। ये डेयरी महज सात सौ रुपए में दो किलो घी बेच रही थी। घी की रेट तो सात सौ रुपए किलो है लेकिन एक किलो घी पर एक किलो घी फ्री है। ऐसे में ग्राहक को महज साढ़े तीन सौ रुपए में एक किलो घी मिल रहा था। पिछले कुछ दिनों में यहां ग्राहकी भी बढ़ गई। हेल्थ डिपार्टमेंट को किसी ने शिकायत कर दी। एक टीम यहां मौके पर पहुंच गई। क्षेत्र के भाजपा नेता श्याम सिंह हाडला ने ही शिकायत की थी। उनकी सूचना पर पहुंचे अधिकारियों को देखकर डेयरी पर बैठा कर्मचारी भाग छूटा।

अधिकारियों से कहता रहा- आ रहा हूं

डेयरी के मालिक को फोन किया गया लेकिन वो नहीं आया। अधिकारियों को “आ रहा हूं… आ रहा हूं।” करता रहा लेकिन तीन घंटे तक नहीं आने पर टीम वापस लौट गई। डेयरी को सीज कर दिया गया। जिसमें घी के अलावा रसगुल्ला, दही, पनीर भी रखा हुआ है। इन सभी के नमूने लिए गए हैं।

जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा और सुरेंद्र कुमार के दल ने कार्रवाई की। डेयरी की ओर से अव्यावहारिक और अत्यधिक कम दर पर विभिन्न ऑफर के साथ दिए जा रहे थे। इसी कारण डेयरी प्रोडक्ट्स पर संदेह हुआ। इसके बाद क्षेत्र के भाजपा नेता ने शिकायत कर दी, जिस पर कार्रवाई हो गई। अब नमूने आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *