शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क पुस्तकों का वितरण

शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क पुस्तकों का वितरण
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 13 जुलाई। महावीर इंटरनेशनल बीकानेर केंद्र द्वारा सेवा कार्य के तहत आज आदर्श शिक्षा निकेतन माध्यमिक विद्यालय, रामदेव पैलेस के सामने, विनायक कॉलोनी, सुजानदेसर घाटी में प्राइमरी से लेकर 10वीं कक्षा तक के जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क पुस्तकों का वितरण किया गया। यह सेवा कार्य हमारे समाज में शिक्षा की अलख जगाने और बच्चों के उज्जवल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस पुनीत अवसर पर महावीर इंटरनेशनल बीकानेर केंद्र के वीर नरेंद्र सुराणा, वीर संतोष बांठिया , वीर शिखर चंद सुराणा, वीर मेघराज जी बोथरा, वीर मनीष सुराणा,- वीर आयुष सुराणा इत्यादि सदस्यों ने अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम को गौरवान्वित किया।

pop ronak

विद्यालय के प्रधानाचार्य जी एवं अन्य स्टाफ भी इस अवसर पर मौजूद रहे, जिन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। यह सेवा कार्य वीर शिखर चंद सुराणा परिवार के आर्थिक सहयोग से संभव हो पाया। जिसकी कुल लागत 11000 रुपए रही।

महावीर इंटरनेशनल बीकानेर केंद्र की यह पहल समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के लिए एक उत्कृष्ट उदाहरण है। हम आशा करते हैं कि भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्यों से समाज को लाभान्वित किया जाएगा।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *