परिवारो में संस्कारों का रहे सम्प्रोषण- मुनि मोहजीत कुमार

माधावरम ट्रस्ट बोर्ड ने किये चारित्र आत्माओं के दर्शन, अधिकतम प्रवास का किया निवेदन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • माधावरम ट्रस्ट बोर्ड ने किये चारित्र आत्माओं के दर्शन, अधिकतम प्रवास का किया निवेदन

चेन्नई, 15 मार्च। माधावरम तेरापंथ ट्रस्ट बोर्ड टीम ने चेन्नई की ओर विहाररत मुनि श्री मोहजीतकुमार ठाणा 3 के कृष्णगिरी जैन तीर्थ में दर्शन किये। प्रबंध न्यासी घीसूलाल बोहरा ने नेतृत्व में 14 सदस्य टीम ने मुनिवर को वन्दन कर, सुखसाता निवेदित की। बोहरा ने स्वागत स्वर प्रस्तुत करते हुए शेषकाल में, माधावरम में अधिकतम दिनों तक विराजने का निवेदन किया। उपाध्यक्ष रमेश परमार ने माधावरम की गतिविधियां और आगामी कार्ययोजना की प्रस्तुत की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मुनिवर ने कहा कि तेरापंथ धर्मसंघ एक गुरु की स्वस्थ परम्परा में अपना चहुमुंखी विकास कर रहा है। श्रावक समाज अपना आध्यात्मिक विकास कर रहा है। मुनिवर ने प्रेरणा पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि आप सब का दायित्व है कि भावी पीढ़ी में भी संस्कारों का दृढ़ विकास हो। शहर में चारित्र आत्माओं के विराजने पर प्रति दर्शन, प्रवचन श्रवण स्वयं भी करे और भावी पीढी को विशेष प्रोत्साहित कर उन्हें करवायें। अशोककुमार लूणावत, स्वरूप चन्द दांती ने भी अपनी भावना रखी। मंगल पाठ के साथ सभी साध्वी श्री उदितयशाजी के दर्शनार्थ रवाना हुए।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *