गंगाशहर व जेएनवी थाने में नकली सोने को असली बताकर SBI से गोल्ड लेने के मामले में 16 जनों के खिलाफ FIR

गंगाशहर व जेएनवी थाने में नकली सोने को असली बताकर लिया गोल्ड लोन लिया
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • गंगाशहर व जेएनवी थाने में नकली सोने को असली बताकर लिया गोल्ड लोन लिया
  • ऑडिट टीम ने SBI में जांच की तो हुआ खुलासा; सोलह लोगों के खिलाफ केस दर्ज

बीकानेर, 10 अप्रैल। नकली सोने को असली बताकर लाखों रुपए का गोल्ड लोन लेने का मामला सामने आया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इस संबंध में नौ लोगों के खिलाफ जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में तथा 7 मामले गंगाशहर थाने में मामले दर्ज कराये हैं । पिछले दिनों बैंक की ऑडिट के दौरान ये मामले सामने आये ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की खतुरिया कॉलोनी शाखा के प्रबंधक धीरज खंडेलवाल ने एफआईआर दर्ज कराते हुए आठ लोगों पर बैंक के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। एफआईआर में कहा गया है कि नौ ग्राहकों और तीन स्वर्णकारों ने मिलकर बैंक से लाखों रुपए का लोन उठाया है। बैंक ने सोने के असली होने की रिपोर्ट के आधार पर लोन दे दिया। पिछले दिनों एक ऑडिट टीम ने बैंक में इस गोल्ड को जांचा परखा, तो ये नकली पाया गया। दरअसल, जिन गहने के आधार पर लोन दिया गया था, उनमें सोना बहुत कम था, जबकि नकली हिस्सा ज्यादा था।

pop ronak

खंडेलवाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने चेतन, हेमंत कुमार, प्रकाश निर्मल, राधा देवी, रमजान, सदाकत अली, सीताराम, सुरजाराम और यश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इसी मामले में कुल बारह जनों पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप है। पुलिस उन स्वर्णकारों की भी तलाश कर रही है, जिन्होंने नकली सोने को असली बताते हुए लोन दिलाने में सहायता की थी। ये पहला अवसर नहीं है, इससे पहले भी एसबीआई ने ही फर्जी रिपोर्ट का खुलासा किया था।

भीनासर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से मैनेजर विधि रूंगटा ने सात मामले भादंसं की धारा 420 की तहत गंगाशहर थाने में मामले दर्ज किये गए हैं। इनमें आरोपी दीपक कुम्हार , अविनाश सोनी ,विक्रम सोलंकी , लिछमा पत्नी रामप्रताप जाट ,मनोहर सोनी – कोचरों का चौक , अमित सोनी – गूजरों का मोहल्ला तथा ओमप्रकाश सोनी निवासी गांधी चौक गंगाशहर है।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *