पंजाब नेशनल बैंक में लगी आग

पंजाब नेशनल बैंक में लगी आग
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar
  • मेन गेट से धुआं निकलता दिखा, फर्नीचर, एसी और कम्प्यूटर जले

बीकानेर ,1 जून । बीकानेर के मॉर्डन मार्केट में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग का धुआं देखकर लोगों ने दमकल को बुलाया। गनीमत रही कि आग के कारण ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि फर्नीचर के साथ ही कम्प्यूटर व एसी जल गए। आग स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंची, जिससे किसी तरह का कोई बड़ा नुकसान नहीं हो सका।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बैंक के मेन गेट से सुबह करीब छह-सात बजे धुआं निकलता देखा गया। इस पर लोगों ने पहले पुलिस को फोन किया और बाद में पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों को सूचना दी। आग की सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची।

pop ronak

तब तक बैंक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। करीब सात बजे तक आग मेन गेट के आस-पास के फर्नीचर तक पहुंच गई। यहां रखे कुछ कम्प्यूटर और दो-तीन एसी जल गए। वहीं फर्नीचर भी जल गया। कुछ स्टेशनरी जलने की रिपोर्ट है, हालांकि बैंक स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

फायर प्रुफ होने के कारण बचा स्ट्रांगरूम

बैंक मैनेजर मदन सोनी ने बताया- आग के कारण सिर्फ एसी और लाइट फिटिंग जली है। स्ट्रांग रूम को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वैसे भी स्ट्रांगरूम फायर प्रुफ होता है। सोनी ने बताया कि कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। आग पूरी तरह बुझने के साथ ही नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस बारे में आला अधिकारियों को रिपोर्ट किया गया है।

शॉर्ट सर्किट माना जा रहा कारण

आग बुझाने के लिए अग्निशमन टीम को जैसे ही सूचना मिली, वैसे ही गाड़ी रवाना हो गई। दो दमकल मौके पर पहुंची और तुरंत आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। बिजली मीटर के पास ही आग सबसे ज्यादा थी। हालांकि कारणों की जांच अब की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *