बीकानेर में कोहरा छाया, विजिबिलिटी भी घटी

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, अगले 90 मिनट इन जिलों के लिए भारी; मेघगर्जन और बारिश की चेतावनी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

बीकानेर , 28 दिसम्बर। बीकानेर में अब कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। शनिवार की सुबह कोहरे में लिपटकर आई। 8 बजे तक कोहरा इतना घना रहा कि कुछ दूरी पर भी विजिबिलिटी नहीं थी। मॉर्निंग वॉक करने वालों ने इस मौसम का जमकर लुत्फ उठाया। तापमान में आई गिरावट ने सर्दी का एहसास बढ़ा दिया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की

pop ronak

शनिवार सुबह उठते ही लोगों ने बाहर की ओर झांका तो कोहरा ही कोहरा नजर आया। सुबह आठ बजे तक भी कोहरे के कारण मुख्य मार्गों पर आवाजाही कम रही। शनिवार को सरकारी ऑफिस बंद होने और स्कूलों में इन दिनों छुटि्टयां होने के कारण सुबह की रौनक कम है, फिर कोहरे ने इसे और कम कर दिया। अत्यावश्यक होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं।

खास बात ये है कि बीकानेर के तापमान में कोई खास कमी नहीं आई है। शहरी क्षेत्र में कोहरे के बाद भी मौसम विभाग की तापमापी में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। हालांकि ये पारा शुक्रवार का दर्ज है। शनिवार को इसमें कमी आ सकती है। अधिकतम तापमान भी बीस डिग्री सेल्सियस के आसपास है। ऐसे में दोपहर में कई बार गर्मी भी लगती है।

बादलों में छिपा है सूर्य

पिछले दो दिन से तापमान भले ही बीस डिग्री सेल्सियस के पास है लेकिन सूर्यदेव के दर्शन फिर भी नहीं हुए। शुक्रवार को भी दिनभर बादलवाही रही, जिससे सर्दी का अहसास ज्यादा रहा। वहीं शनिवार को सुबह से दस बजे तक सूर्यदेव अपनी रंगत नहीं दिखा पाए हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *