सीबीआई की विशेष ब्रांच के पूर्व निदेशक और जीतो के जेटीएफ मेंबर डी.सी. जैन का साधुमार्गी जैन संघ ने अभिनदंन किया
सीबीआई की विशेष ब्रांच के पूर्व निदेशक और जीतो के जेटीएफ मेंबर डी.सी. जैन का साधुमार्गी जैन संघ ने अभिनदंन किया

बीकानेर, 20 अक्टूबर। बीकानेर के छबीली घाटी स्थित सेवा सदन में मंगलवार को सीबीआई की विशेष ब्रांच के पूर्व निदेशक और जीतो के जेटीएफ मेंबर डी.सी. जैन ने साधुमार्गी जैन संघ के आचार्य रामलाल जी म.सा., उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि व अन्य चारित्र आत्माओं के दर्शन कर वंदन किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।


इस अवसर पर अखिल भारत वर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश बच्छावत, साधुमार्गी सेवा समिति के कार्याध्यक्ष सुरेंद्र दस्साणी, नेमचंद तातेड़, संजय सांड, विनय डागा और सिद्धार्थ सेठिया सहित अन्य श्रावकों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्याध्यक्ष सुरेंद्र दस्साणी ने आचार्यश्री के सानिध्य में चल रहे चातुर्मास के दौरान आयोजित विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी दी। संघ के पदाधिकारियों द्वारा डी.सी. जैन को साधुमार्गी जैन संघ की ओर से प्रकाशित धार्मिक साहित्य भेंट किया गया। इस दौरान डी.सी. जैन ने बीकानेर साधुमार्गी सेवा समिति द्वारा चातुर्मास के दौरान की गई सुचारू व्यवस्थाओं की भूरी-भूरी प्रशंसा की।




