पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. खत्री के पुत्र दीपक का पार्थीव देह मेडिकल कॉलेज को सुपुर्द

पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. खत्री के पुत्र दीपक का पार्थीव देह मेडिकल कॉलेज को सुपुर्द
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 30मई। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर के एनाटॉमी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. जुगल किशोर खत्री ने शुक्रवार को अपने पुत्र दीपक खत्री के निधन पर उनकी पार्थीव देह मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में सुपुर्द की। इस अवसर पर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज की अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. रेखा आचार्य पार्थीव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि पूर्व विभागाध्यक्ष द्वारा दुःख की इस घड़ी में देह दान का निर्णय सर्वसमाज को प्रेरित करेगा जिससे सर्व समाज को कुशल चिकित्सक प्राप्त होंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस दौरान शरीर रचना विभाग से डॉ. राकेश मणि, डॉ. कविता पाहुजा, डॉ. जसकरण सहित अन्य कार्मिकों एवं परिजनों आदि ने पार्थीव देह को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रंद्धाजलि दी।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *