वार्ड 75 से पूर्व UIT चेयरमैन महावीर रांका का टिकट कटा, विशाल गोलछा को मिला मौका

महावीर रांका
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 31 अगस्त। बीकानेर नगर निगम चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के अंतिम चरण के दौरान एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। बीकानेर नगर विकास न्यास (UIT) के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता महावीर रांका को वार्ड संख्या 75 से टिकट नहीं दिया गया है। भाजपा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया कि पार्टी ने उनकी जगह उनके ही समर्थक और कार्यकर्ता विशाल गोलछा को अपना आधिकारिक प्रत्याशी घोषित करते हुए सीधे रिटर्निंग ऑफिसर को फॉर्म सौंपा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

महावीर रांका को नगर निगम में महापौर पद की रेस का मुख्य दावेदार माना जा रहा था। हालांकि, उन्होंने अपने पारंपरिक क्षेत्र के बजाय वार्ड 75 से दावेदारी ठोकी थी। स्थानीय सियासी गलियारों में चर्चा है कि शहर के दोनों स्थानीय विधायकों के कड़े विरोध के चलते केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का समर्थन भी रांका का टिकट नहीं बचा सका। पार्टी के इस फैसले को बाहरी दावेदारी को नकारते हुए स्थानीय कार्यकर्ता और संगठन को प्राथमिकता देने के रूप में देखा जा रहा है। टिकट न मिलने के बाद अब रांका के समर्थकों के बीच निर्दलीय चुनाव लड़ने के विकल्पों पर चर्चा गर्म हो गई है।

pop ronak

गुप्त फोन और सीधे रिटर्निंग ऑफिसर को बी-फॉर्म
इस बार बीकानेर नगर निगम के 80 वार्डों के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दलों ने बगावत के डर से सार्वजनिक प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की। इसके बजाय पार्टियों ने फोन पर सीधे प्रत्याशियों को सूचना देकर फॉर्म भरवाया और अपने बी-फॉर्म सीधे रिटर्निंग ऑफिसर के पास जमा कराए। चुनाव आयोग के पास 100 से अधिक नामांकन दाखिल होने का अनुमान है।

कलेक्टरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नामांकन के अंतिम दिन बीकानेर कलेक्टरी परिसर में भारी भीड़ उमड़ी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय, बीकानेर विकास प्राधिकरण (पुरानी और नई बिल्डिंग), तहसीलदार कार्यालय तथा सहायक कलेक्टर कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल और आरएसी (RAC) के जवान तैनात किए गए। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के साथ केवल प्रस्तावक और दो समर्थकों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई।