राजस्थान हाईकोर्ट के चार नए जस्टिस ने शपथ ली

राजस्थान हाईकोर्ट के चार नए जस्टिस ने शपथ ली
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar
  • मुख्य न्यायाधीश एमएम श्रीवास्तव ने दिलाई पद की शपथ, हाईकोर्ट मुख्य पीठ में हुआ समारोह

जोधपुर, 28 मार्च। राजस्थान हाई कोर्ट के नव-नियुक्त चार न्यायाधीशों ने आज को शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश एमएम श्रीवास्तव ने उन्हें शपथ दिलाई। बता दें कि राजस्थान हाईकोर्ट में जस्टिस के 50 पद है, जिसमें अब चार पद पर शपथ लेने के बाद हाईकोर्ट में 38 न्यायाधीश हो जाएंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

हाईकोर्ट मुख्य पीठ में हुए शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में वकील मौजूद रहे। मुख्य न्यायाधीश एमएम श्रीवास्तव ने वकील कोटे से नव-नियुक्त मुकेश राजपुरोहित, सुनील बेनीवाल, आनंद शर्मा और संदीप शाह को न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।

pop ronak

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट की अनुशंसा, केंद्र सरकार से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आनंद शर्मा, सुनील बेनीवाल, मुकेश राजपुरोहित और संदीप शाह के नाम का नियुक्ति वारंट जारी किया गया था। इसके बाद रजिस्ट्रार (प्रशासन) शैलेंद्र व्यास ने शपथ ग्रहण समारोह का नोटिस जारी किया। था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *