स्वतंत्रता सेनानी श्री सत्यनारायण हर्ष का निधन, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

स्वतंत्रता सेनानी श्री सत्यनारायण हर्ष का निधन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • गोवा मुक्ति आंदोलन में रही विशेष भूमिका

बीकानेर, 23 जनवरी। गोवा मुक्ति आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बीकानेर के स्वतंत्रता सेनानी श्री सत्यनारायण हर्ष का मंगलवार को निधन हो गया। स्वतंत्रता सेनानी श्री हर्ष का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ श्रीरामसर रोड़ पर हर्षोंलाव के समीप स्थित श्मशान भूमि में किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

स्वतंत्रता सेनानी श्री हर्ष का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ श्रीरामसर रोड़ पर हर्षोंलाव के समीप स्थित श्मशान भूमि में किया गया। स्वतंत्रता सेनानी श्री हर्ष के निधन पर जिला कलक्टर श्री भगवती प्रसाद कलाल ने राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के प्रतिनिधि के रूप में स्वतंत्रता सेनानी के रत्ताणी व्यासों के चौक स्थित निवास पहुंच कर पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित किया। इसके अतिरिक्त संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया, पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश, पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने भी पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित किया। स्वतंत्रता सेनानी श्री हर्ष को श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार से पूर्व पुलिस के जवानों ने 21 तोपों की सलामी दी। जिला प्रशासन द्वारा श्री सत्यनारायण हर्ष के पुत्र श्री बसंत कुमार हर्ष को सम्मान राशि का चैक सौंपा गया। इस दौरान उनके परिवारजन सहित विभिन्न लोग मौजूद रहे।

pop ronak

 

जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने राज्यपाल कलराज मिश्र के प्रतिनिधि के रूप में स्वतंत्रता सेनानी के निवास पहुंच कर पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित किया

गोवा मुक्ति आंदोलन में रहा महत्वपूर्ण योगदान

श्री सत्यनारायण हर्ष की गोवा स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका रही। श्री हर्ष इस आंदोलन में स्वर्गीय श्री मुरलीधर व्यास के नेतृत्व में बीकानेर से गये दल में शामिल थे। बीकानेर के मोहता चौक से एक विशाल जुलूस के रूप में इन सत्याग्रहियों को विदा किया गया। श्री सत्यनारायण हर्ष को गोवा मुक्ति आंदोलन में जेल भी जाना पड़ा।

नई पीढ़ी को दिया देश प्रेम का संदेश

रत्ताणी व्यासों के चौक निवासी 90 वर्षीय श्री सत्यनारायण हर्ष स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर प्रतिवर्ष डॉ करणी सिंह स्टेडियम में पहुंचते थे। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा उनका घर पर ही उनका अभिनन्दन किया गया था।

श्री हर्ष के निधन पर शहर के प्रबुद्धजन ,गणमान्य नागरिकों ने शोक व्यक्त किया । आमजन का कहना था कि स्वतंत्रता सेनानी श्री हर्ष ने नई पीढ़ी में देशभक्ति और देश प्रेम के जज्बे को जागने में प्रेरक की भूमिका निभाई। उनका साहस और त्याग नयी पीढ़ी को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *