राम मंदिर बनने से पाकिस्तान को मिर्ची लगी घबराते हुए कहा ……

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर पाकिस्तान को मिर्ची लगी है
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर पाकिस्तान को मिर्ची लगी है
  • पाकिस्तान ने इस पर जमकर जहर उगला है
  • इसके अलावा अब पाकिस्तान को नया डर सता रहा है

इस्लामाबाद, 24 जनवरी। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरा हो चुका है। भारत में इस मौके को दीपावली की तरह सेलिब्रेट किया गया। लेकिन पड़ोसी पाकिस्तान में इस मौके पर ‘मातम’ पसरा रहा। पाकिस्तान इसे लेकर पूरी तरह बौखला गया है। पाकिस्तान ने इसे भारत के लोकतंत्र के चेहरे पर एक कलंक बताया। पाकिस्तान इसे हिंदू राष्ट्रवादी राजनीति की जीत के तौर पर देख रहा है। इसके अलावा पाकिस्तान ने इसे भारत में होने वाले चुनाव अभियान से जोड़ा। इसके अलावा अब पाकिस्तान को डर भी सता रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पाकिस्तान के विदेश ऑफिस की ओर से बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया कि पिछले 31 वर्षों का घटनाक्रम भारत में बढ़ते बहुसंख्यकवाद का संकेत है। बयान में कहा गया, ‘ये भारतीय मुस्लिमों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से हाशिए पर धकेलने के लिए चल रहे प्रयासों की एक महत्वपूर्ण पहल है।’ पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ अभियान चलाए जाते हैं। एक भी नए मंदिर का निर्माण पाकिस्तान में नहीं होता, लेकिन फिर भी विदेश विभाग की ओर से भारत को ज्ञान दिया गया।

pop ronak

डरा हुआ है पाकिस्तान
पाकिस्तान ने आगे कहा, ‘एक ध्वस्त मस्जिद की जगह पर इसे बनाया गया। आने वाले समय में यह भारतीय लोकतंत्र पर कलंक बना रहेगा।’ इस दौरान पाकिस्तान के बयान में डर साफ दिखा। उसने कहा, ‘वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद और मथुरा की शाही ईदगाह समेत मस्जिदों की सूची बढ़ती जा रही है, जो इसी तरह के खतरों का सामना कर रही है।’ पाकिस्तान ने कहा कि हिंदुत्व की विचारधारा के बढ़ते ज्वार ने धार्मिक सद्भाव और क्षेत्रीय शांति के लिए ‘गंभीर खतरा’ पैदा किया है।

दुनिया से मांग रहा मदद
पाकिस्तान में लगातार हिंदू बच्चियों का अपहरण और उनके जबरन धर्म परिवर्तन के मामले सामने आते रहते हैं। ईसाई भी पाकिस्तान में सुरक्षित नहीं हैं। इन सबके बीच पाकिस्तान भारत को धार्मिक घृणा पर ज्ञान दे रहा है। पाकिस्तान ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से भारत में बढ़ते इस्लामोफोबिया, घृणास्पद भाषण और घृणा अपराधों का संज्ञान लेने का आह्वान किया। इसके अलावा भारत में इस्लामी विरासत को बचाने में अपनी भूमिका निभाने की गुहार लगाई।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *