अखिल भारतीय तेरापंथ किशोर मंडल के राष्ट्रीय सहप्रभारी की गंगाशहर संगठन यात्रा

अखिल भारतीय तेरापंथ किशोर मंडल के राष्ट्रीय सहप्रभारी की गंगाशहर संगठन यात्रा
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

गंगाशहर , 10 जुलाई। अखिल भारतीय तेरापंथ किशोर मंडल के राष्ट्रीय सहप्रभारी ऋषि दुगड़ की राजस्थान संगठन यात्रा के अंतर्गत गंगाशहर किशोर मंडल के साथ एक बैठक सज्जन निवास में आयोजित की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ब्लू ब्रिगेड सदस्य कुलदीप छाजेड़ (गंगाशहर), मनन चोरडिया की उपस्तिथि रही। इन सभी का स्वागत जैन पताका पहनाकर स्वागत किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 19वां राष्ट्रीय किशोर मंडल अधिवेशन रहा। जो कि 20 से 22 जुलाई 2024 में गुरुदेव के सान्निध्य में सूरत में आयोजित होना है। किशोर मंडल के कितने सदस्य अधिवेशन में सहभागिता दर्ज कर रहे है आदि विषयों पर चर्चा हुई।

pop ronak

ऋषि दुगड़ को गंगाशहर किशोर मंडल की सदस्य संख्या, वर्तमान एवं आगामी कार्यक्रम, सेवा, संस्कार और संगठन के कार्यों से अवगत करवाया गया।
इस अवसर पर गंगाशहर तेयुप अध्यक्ष महावीर फलोदिया, मंत्री भरत गोलछा, कोषाध्यक्ष रोशन छाजेड़, अभातेयुप राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पीयूष लुणिया, समिति सदस्य ललित राखेचा, गंगाशहर किशोर मंडल प्रभारी ऋषभ लालणी, सहप्रभारी धनपत भंसाली की उपस्तिथि रही।
बैठक के पश्चात सभी ने शांति निकेतन साध्वी सेवा केंद्र में विराजित सभी साध्वीवृंद, तेरापंथ भवन में विराजित संतों के दर्शन सेवा का लाभ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *