गंगाशहर के व्यक्ति से सोशल मीडिया पर खरीदारी के नाम पर ठगी

बिजली विभाग में करोड़ों का 'बिल घोटाला
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • शादी का सामान खरीदने के लिए एड देखकर भेज दिए एक लाख, ठग ने फोन उठाना किया बंद

बीकानेर\ गंगाशहर , 26 जनवरी। बीकानेर में एक शख्स सोशल मीडिया पर दिए विज्ञापन के आधार पर सामान खरीदने के चक्कर में एक लाख रुपए से ज्यादा राशि की ठगी का शिकार हो गया। अब पुलिस को एफआईआर दर्ज करवाई है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। जब से रुपए भेजे हैं, तब से उस व्यक्ति से संपर्क ही नहीं हो पा रहा है।
गंगाशहर में रहने वाले राम सोलंकी के परिवार में शादी के लिए कुछ सामान खरीदना था। उसने इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखा, जिसमें बहुत सस्ती दरों पर सामान दिखाया गया। एक मोबाइल नंबर भी दिया हुआ था, जिस पर राम ने संपर्क कर लिया। उस शख्स ने अपना नाम शिवम बताया था। सामान की लिस्ट के साथ ही उसने शिवम को एक लाख छह हजार दो सौ रुपए भेज दिए। इसके बाद से सामान का इंतजार होता रहा, लेकिन सामान नहीं आया। इस पर राम ने बार-बार फोन किया तो उस शख्स ने फोन उठाना ही बंद कर दिया। तब उसे अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है। ठग ने इंस्टाग्राम पर श्रीराम ट्रेडर्स के नाम से खुद की फर्म बताई थी। एक पता(एड्रेस) भी दिया था।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सामान नहीं मिलने पर पीड़ित ने अब पुलिस को एफआईआर दी है, पीड़ित की जिस नंबर से ठग से बात हुई वह भी पुलिस को बता दिया है। फिलहाल पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला।

pop ronak

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *