जैन महासभा बीकानेर के शपथ ग्रहण समारोह में जतनलाल संचेती महामंत्री बने
जैन महासभा बीकानेर का शपथ ग्रहण समारोह


जैन एक जाति नहीं, व्यवस्था का नाम है – दात्राश्री रामेश्वरानंद


बीकानेर, 9 फरवरी । जैन महासभा बीकानेर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को आध्यात्मिक और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दात्राश्री रामेश्वरानंद जी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा व उनकी टीम को शपथ दिलाई और उनकी टीम को शुभकामनाएं देते हुए समाज को संस्कारों और सादगी की ओर लौटने का आह्वान किया। जैन महासभा महिला विंग की संयोजक प्रेम नौलखा ने अपनी टीम के साथ शपथ ली। जैन महासभा बीकानेर का शपथ ग्रहण समारोह जिला उद्योग केन्द्र में आयोजित हुआ।


दात्राश्री ने कन्हैयालाल जी के 40 वर्षों के सेवाभावी जीवन की प्रशंसा करते हुए उन्हें तरुणाई की ऊर्जा से लबरेज बताया। उन्होंने अपने संबोधन में एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनके द्वारा संचालित गुरुकुल, जहाँ 13,500 बच्चे शिक्षित हो रहे हैं, वहाँ आज तक कभी जमीकंद का उपयोग नहीं हुआ है। उन्होंने जैन तीर्थराज सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल के बजाय पुण्य भूमि बनाए रखने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री को लिखे पत्र का भी उल्लेख किया। उन्होंने समाज में फिजूलखर्ची रोकने के लिए 21 व्यंजन की सीमा को और घटाकर 11 व्यंजन करने का सुझाव दिया।
संस्कारों से सशक्त होगा युवा और समाज- विधायक जेठानन्द व्यास
समारोह के विशिष्ट अतिथि बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानन्द व्यास ने कहा कि जैन समाज हमेशा से दाता की भूमिका में रहा है। उन्होंने वर्तमान समय में पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते प्रभाव पर चिंता व्यक्त करते हुए मातृशक्ति से बच्चों को संस्कारित करने की अपील की। मोबाइल के उपयोग पर बोलते हुए उन्होंने कहा, बच्चों को मोबाइल जरूर दें, लेकिन उससे पहले उन्हें संस्कारों से सुरक्षित करें। उन्होंने समाज में बढ़ती प्रतिस्पर्धा (दिखावे) पर रोक लगाने को अनिवार्य बताया ताकि राष्ट्र समृद्ध बन सके।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने इसे गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि कन्हैयालाल बोथरा का निष्कलंक सामाजिक जीवन और संगठन क्षमता पूरी टीम के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम शिक्षा, सेवा और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी।
संस्थापक अध्यक्ष विजय कोचर ने संस्था का परिचय देते हुए कहा कि जैन महसभा का प्रारम्भ 2001 में हुआ तब से लेकर आज तक महासभा महावीर जयन्ति, सामुहिक क्षमापना तप अभिनन्दन, जैन कलैण्डर, प्रतिभा सम्मान, जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रवृति जैसे कार्य करती आ रही है। कोचर ने कहा कि पूरा समाज एक बना रहे तभी जैन महासभा ऊँचाईयां छू सकेगी। भगवान महावीर की जैन महासभा पर बहूत बड़ी कृपा है।
पूर्व अध्यक्ष विनोद बाफना ने स्वागत भाषण करते हुए सभी का अभिन्दन किया। और कहा कि जो मेरे कार्यकाल में काम अधुरे रह गये थे वह कार्य अब नई टीम और भी अच्छे तरीके से पूर्ण करेगी ऐसा मुझे विश्वास है।
महिला विंग की संयोजक प्रेम बोथरा ने जैन महासभा के कार्यक्रमों में सभी महिलाओं को सक्रियता के साथ भाग लेने का आव्हान किया।
कुरीतियों पर प्रहार और सामाजिक सहयोग का संकल्प
नवरत्न बोथरा (अध्यक्ष, तेरापंथी सभा गंगाशहर) उन्होंने जैन महासभा को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
मोहन सुराना उन्होंने “प्री-वेडिंग शूट” जैसी प्रथाओं पर अंकुश लगाने की आवश्यकता जताई और इन्हें बढ़ते तलाक के मामलों का एक कारण बताया।
डी.पी. पच्चीसिया (अध्यक्ष, जिला उद्योग संघ)रू उन्होंने कन्हैयालाल जी के उद्योग संघ में 17 वर्षों के नेतृत्व को याद करते हुए श्21 व्यंजन सीमाश् को पूरे वैश्य समाज पर लागू करने का सुझाव दिया।
जयचन्दलाल डागा (पूर्व अध्यक्ष, जैन महासभा) उन्होंने शादियों में पटाखों, सचित फूलों के उपयोग और सड़कों पर होने वाले नाच-गाने पर रोक लगाने की अपील की।
जैन महासभा के निर्वतमान महामंत्री मेघराज बोथरा ने अपने काकासा व जैन महासभा के नव नियुक्त अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा व पूरी टीम को बहुत बहुत शुभकामनाएं दी।
चम्पालाल जी डागा ने समाज में बढ़ रही कुरितियों को खत्म करने पर बल दिया और जैन महासभा की नई टीम को बधाई दी।
महावीर इन्टरनेशनल के संतोष बांठिया ने नई टीम को शुभकामनाएं दी और महावीर इन्टरनेशनल की पूरी टीम आपका सहयोग करेगी यह बात कही।

कार्यक्रम की शुभ शुरूआत सभी श्रावक-श्राविकाओं ने नमस्कार महामंत्र का संगान करके की तत्पश्चात् जैन महासभा बीकानेर की महिला विंग ने मंगलाचरण किया।
जैन महासभा की नयी टीम
कन्हैयालाल बोथरा अध्यक्ष, संजय सांड उपाध्यक्ष, जतनलाल संचेती महामंत्री, जसकरण छाजेड़ कोषाध्यक्ष, मनीष नाहटा सहमंत्री व कार्यकारणी सदस्यों में विजय कोचर, चम्पकमल सुराणा, इन्द्रमल सुराणा, जयचन्दलाल डागा, जैन लूणकरण छाजेड़, विनोद बाफना, सुरेन्द्र बद्धानी, मेघराज बोथरा सहित लगभग 90 विशेष आमंत्रित सदस्यों ने शपथ ली।
शपथ ग्रहण करते ही जैन महासभा के अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा ने कहा कि मुझे समाज की बहुत बड़ी जिम्मेदारी आप सभी ने सौंपी है मैं इस कार्य में खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा और जो कार्य विनोद जी बाफना की टीम के बाकी रह गये थे उन्हे पूरा करूंगा और जैन समाज के विकास में हर संभव प्रयास करूंगा।
महिला विंग की संयोजिका प्रेम नौलखा ने कहा कि जैन धर्म हमें सिखात है – परस्परोपग्रहों जीवानाम् अर्थात सभी जीव एक-दूसरे के सहयोग से ही आगे बढ़ते है। इसी भावना को आधार बनाकर हम सब मिलकर समाज की एकता, सेवा और संस्कारों को और अधिक सुदृढ़ करने का प्रयास करेंगे।

मुख्य अतिथि दाताश्री रामेश्वरानन्द , विशिष्ट अतिथि जेठानन्द व्यास विधायक बीकानेर पश्चिम, जिला भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़ का स्वागत विजय कोचर, चम्पकमल सुराणा, इन्द्रमल सुराणा, जयचन्दलाल डागा, जैन लूणकरण छाजेड़, विनोद बाफना, कन्हैयालाल बोथरा, सुरेन्द्र बद्धानी, मेघराज बोथरा, जतनलाल संचेती, प्रिति डागा, प्रेम नौलखा आदि ने माला, पताका, शाॅल, साफा व प्रतीक चिन्ह देकर किया।
जिला उद्योग संघ बीकानेर के विशाल हाॅल में बीकानेर जिले के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे शुभकामना देने वालों से पूरा हाॅल खचाखच भरा हुआ था।

तेरापंथी सभा गंगाशहर ने किया अभिनन्दन
समारोह के अंत में सभी अतिथियों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी अनेक संघों सहित तेरापंथी सभा गंगाशहर के लोगों ने अध्यक्ष व महामंत्री जतनलाल संचेती का शाॅल, साफा, पताक व माला पहनाकर स्वागत किया और समाज हित में नवाचारों के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सामाजिक कुरीतियों और फिजूलखर्ची पर भी गंभीर मंथन हुआ। आभार ज्ञापन महामंत्री जतनलाल संचेती ने किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने किया।
बोथरा परिवार व रोटरी क्लब ने बोथरा का किया अभनन्दन
कन्हैयालाल बोथरा का उनके परिजनों व सम्बधियों ने बहुत उत्साह व उमंग से उनका मोतियों की माला, पगड़ी व शॉल पहनाकर अभिनन्दन किया।
