गौरव गोविल बने बीकानेर रेल मंडल के नए डीआरएम

गौरव गोविल बने बीकानेर रेल मंडल के नए डीआरएम
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 30 जुलाई। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में आज गौरव गोविल ने नए मंडल रेल प्रबंधक (DRM) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने डॉ. आशीष कुमार का स्थान लिया है, जिनका हाल ही में स्थानांतरण हुआ है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद गौरव गोविल ने मंडल कार्यालय में अधिकारियों के साथ एक परिचयात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने बीकानेर मंडल की कार्यप्रणाली और प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी ली। गोविल ने स्पष्ट किया कि उनकी पहली प्राथमिकता मंडल के समग्र विकास, यात्री सुविधाओं में सुधार और रेल संरक्षा को सर्वोच्च स्तर पर रखना होगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और मंडल के प्रमुख कार्यों की रूपरेखा से उन्हें अवगत कराया। गौरव गोविल भारतीय रेलवे के एक अनुभवी अधिकारी हैं। इस नई जिम्मेदारी से पहले वे “इंडियन रेलवे इंस्टिट्यूट ऑफ़ सिग्नल इंजीनियरिंग एंड टेलीकम्युनिकेशन” (IRISET) सिकंदराबाद में सीनियर प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *