घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी:बाइक भी लेकर भागे चोर, रात को सूने घरों को बनाते निशाना

घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी:बाइक भी लेकर भागे चोर, रात को सूने घरों को बनाते निशाना
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर , 9 अप्रैल। बीकानेर में चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। रात के अंधेरे में चोर सूने घरों को निशाना बना रहे हैं। शहर में जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों के बावजूद चोर पकड़ में नहीं आ रहे हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शहर के मुरलीधर व्यास नगर में हर सप्ताह चोरी हो रही है। वहीं मुक्ता प्रसाद नगर के हालात भी कुछ ऐसे ही हैं। यहां पिछले दिनों एक घर से चोर सोने-चांदी के जेवर के साथ ही घर में खड़ी एक बाइक भी उठाकर ले गए।

pop ronak

मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र के रामपुरा की गली नंबर 17 में लालचंद वाल्मीकि के घर पर चोरी हुई है। वो पिछले दिनों अपने घर से बाहर थे। इस बीच घर से चोर सोने की एक जोड़ी झूमर, सोने के तीन लौंग, चांदी के चार सिक्के, चांदी की पाजेब, चांदी की राधा-कृष्ण की मूर्ति, सोने के कानों की जोड़ी, चांदी की कछुआ अंगूठी चोर ले गए।

घर में एक बाइक भी खड़ी थी जो चोर अपने साथ ले गए। लाखों रुपए का ये सामान चोर 29 मार्च से 30 मार्च शाम के बीच चोरी हुआ है। इस दौरान लालचंद घर पर ताला लगाकर बाहर गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *