मेगा ब्लड डोनेशन कैंप और सुमेरू भजन संध्या सहित आयोजित होंगे भव्य कार्यक्रम

अजित फाउण्डेशन का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव: विज्ञान, समाज और संगीत का अनूठा संगम
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar
  • बीकानेर में श्री श्री रविशंकर जी के 70वें जन्मोत्सव की धूम

बीकानेर, 8 अप्रैल। ‘दी आर्ट ऑफ लिविंग’ के संस्थापक गुरूदेव श्री श्री रविशंकर जी के 70वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बीकानेर में सेवा और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। संस्था द्वारा मई माह में मेगा हैप्पीनेस कोर्स, रक्तदान शिविर और भजन संध्या जैसे कई बड़े आयोजनों की रूपरेखा तैयार की गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

5 मई से होगा आयोजनों का आगाज़
संस्था के जोनल मीडिया कोऑर्डिनेटर गिरिराज खैरीवाल ने बताया कि जन्मोत्सव का उत्सव 5 मई से ‘मेगा हैप्पीनेस कोर्स’ के साथ शुरू होगा, जो दो शिफ्टों में संचालित किया जाएगा। इसके पश्चात 12 से 17 मई तक पुनः हैप्पीनेस कोर्स का आयोजन होगा। 13 मई को मुख्य जन्मोत्सव के अवसर पर ‘अपना घर आश्रम’ में आवासित प्रभुजी के लिए दोनों समय का भोजन संस्था द्वारा प्रायोजित किया जाएगा।

pop ronak

रक्तदान और भजनों की बहेगी सरिता
10 मई को सादुलगंज स्थित रोटरी भवन में रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी दिन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन गायक जितेंद्र सारस्वत द्वारा ‘सुमेरू भजन संध्या’ में सुमधुर भजनों की नॉन-स्टॉप प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

टीमों का गठन और जिम्मेदारियां
तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में संरक्षक रवि कथूरिया के निर्देशन में विभिन्न समितियों का गठन किया गया:

रक्तदान टीम: अनिल खजांची, राजेश मुंजाल एवं राकेश छाजेड़।

मेगा हैप्पीनेस कोर्स: वरिष्ठ प्रशिक्षिका साधना सारस्वत, शीला चौधरी, अजय खत्री एवं पुरुषोत्तम।

भजन संध्या प्रभारी: राजकुमार भटनागर एवं पंकज भटनागर।

भोजन समिति: गिरिराज खैरीवाल, राजेश मुंजाल, सुनीता अरोरा, हिमांशु किंगर, भागीरथ, जानकी वल्लभ एवं प्रकाश शर्मा।

वित्त प्रबंधन: जितेंद्र सारस्वत, राजेश मुंजाल एवं खुशाल खत्री।

उत्साहजनक रिस्पॉन्स
बैठक के दौरान उपस्थित 45 सदस्यों ने आयोजन के प्रति भारी उत्साह दिखाया। अब तक के कमिटमेंट के अनुसार, मेगा हैप्पीनेस कोर्स के लिए 151 शिविरार्थियों और रक्तदान के लिए 160 रक्तदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित हो चुका है। संस्था ने बीकानेर के अधिक से अधिक लोगों से इन सेवा प्रकल्पों से जुड़ने का आह्वान किया है।