राज्य स्तरीय ‘सूर्य कप’ क्रिकेट प्रतियोगिता का सरदारशहर में भव्य आगाज़

राज्य स्तरीय 'सूर्य कप' क्रिकेट प्रतियोगिता का सरदारशहर में भव्य आगाज़
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar
  • बीकानेर सहित 16 टीमें दिखाएंगी दम

सरदारशहर/बीकानेर , 11 अप्रैल। शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा, सरदारशहर के तत्वावधान में आयोजित ‘सूर्य कप सीजन वन’ राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को राजीव गांधी क्रीड़ांगन में भव्य शुभारंभ हुआ। भगवान सूर्य के पूजन और साक्ष्य के साथ शुरू हुई इस प्रतियोगिता का उद्घाटन राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष गणेश दास सेवग (बीकानेर) द्वारा किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

तीन दिनों तक चलने वाली इस खेल प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से कुल 16 टीमें शिरकत कर रही हैं। बीकानेर, जोधपुर, राजलदेसर, पड़िहारा, कालू, मेड़ता और मेजबान सरदारशहर की टीमें मैदान पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता के विजेता को 21,000 रुपए और उपविजेता को 11,000 रुपए की नकद राशि के साथ ‘सूर्य कप’ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

pop ronak

सामाजिक एकजुटता और खेल भावना का संगम

उद्घाटन समारोह में बीकानेर से आर.के. शर्मा, राजेश शर्मा, मनोज शर्मा, दिलीप शर्मा सहित जयपुर से मुरली भोजक और राजेंद्र भोजक विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शाकद्वीपीय प्रन्यास मंडल के अध्यक्ष प्रेम रतन भोजक, महासभा अध्यक्ष राजीव भोजक और सचिव सुरेंद्र भोजक ने अतिथियों का साफा पहनाकर और सूर्य प्रतीक स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान नारी शक्ति की प्रतिनिधि श्रीमती रेखा भोजक, सुनीता भोजक और कान्ता भोजक सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। संचालन एडवोकेट रमेश भोजक द्वारा किया गया। आयोजकों का मानना है कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है, बल्कि समाज में आपसी समरसता और एकजुटता को भी मजबूती मिलती है।