सार सम्भाल यात्रा’ का हुआ भव्य स्वागत, युवाओं को दिया गया आध्यात्मिक और संगठनात्मक मजबूती का मंत्र

सार सम्भाल यात्रा' का हुआ भव्य स्वागत, युवाओं को दिया गया आध्यात्मिक और संगठनात्मक मजबूती का मंत्र
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

श्रीडूंगरगढ़, 1 फ़रवरी । अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (अभातेयुप) के तत्वावधान में देशभर में चलाई जा रही ‘सार सम्भाल यात्रा’ के तहत रविवार को शाखा प्रभारी ललित राखेचा और विजेंद्र छाजेड़ का श्रीडूंगरगढ़ आगमन हुआ। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य परिषद की स्थानीय शाखाओं को अधिक सशक्त, सक्रिय और संगठित करना है। स्थानीय तेरापंथ युवक परिषद (तेयुप) और तेरापंथ किशोर मंडल (तेकिमं) की टीम ने आगंतुक प्रभारियों का जैन दुपट्टा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आयोजित विशेष सत्र में शाखा प्रभारी ललित राखेचा ने परिषद की कार्यप्रणाली और आध्यात्मिक योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि व्यक्ति का सर्वांगीण विकास त्याग, संयम और तप के मार्ग पर चलने से ही संभव है। उन्होंने श्रीडूंगरगढ़ परिषद की प्रशंसा करते हुए इसे देश की चुनिंदा प्रेरक परिषदों में से एक बताया और कहा कि यहाँ की कार्यक्षमता अन्य शाखाओं के लिए ऊर्जा का स्रोत है।

pop ronak

कार्यक्रम के दौरान तेयुप अध्यक्ष विक्रम मालू ने अब तक आयोजित किए गए विभिन्न सेवा कार्यों और कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। वहीं, मंत्री पीयूष बोथरा ने परिषद की भविष्य की योजनाओं की सूची साझा की। इस गरिमामय अवसर पर कोषाध्यक्ष दीपक छाजेड़, सहमंत्री सुमित बरडिया, मोहित बोरड,संगठन मंत्री गौरव बोथरा, नेत्रदान प्रभारी अशोक झाबक, प्रवीण बोथरा, किशोर मंडल संयोजक मुदित पुगलिया, सह संजोयक विशाल बोथरा, ऋषभ झाबक,यश चोपड़ा,सक्षम दूगड़,सभा अध्यक्ष श्रीमती सुशीला पुगलिया, मंत्री प्रदीप पुगलिया सहित समाज के अनेक गणमान्य पदाधिकारी और किशोर मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। प्रभारियों ने स्थानीय टीम के सेवा भाव और संगठनात्मक ढांचे को आदर्श बताते हुए उनकी सराहना की।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *