गुंजन का राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद में चयन

गुंजन का राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद में चयन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

श्री शिव प्रताप बजाज महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने जताई खुशी

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उदयरामसर\बीकानेर, 14 सितम्बर । 68वीं जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का प्रथम चरण संपन्न हो चुका है। 68 वीं जिला स्तरीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन एल.एन.सी. उच्च माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में किया गया। जिसमें विद्यालय की छात्रा गुंजन ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान तय किया।

pop ronak

विद्यालय की छात्रा संध्या शर्मा ने सिल्वर मेडल तथा दीपिका चौहान ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। खिलाड़ियों के आज विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया।

प्रधानाचार्य रतनलाल छलाणी, शाला प्रभारी सरोजबाला मोदी, टीम प्रभारी हड़मान नाथ सिद्ध, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षिका प्रियंका चौधरी सहित सभी स्टाफ, विद्यालय प्रबंधन समिति व विद्यार्थियों ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *