मुल्क में अमन-चैन की दुआओं के साथ 64 हाजियों का हज प्रशिक्षण और टीकाकरण संपन्न

मुल्क में अमन-चैन की दुआओं के साथ 64 हाजियों का हज प्रशिक्षण और टीकाकरण संपन्न
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

चूरू, 15 फरवरी। राजस्थान स्टेट हज कमेटी, जयपुर के तत्वावधान में रविवार को चूरू जिला मुख्यालय स्थित तेलियान बाड़ी (मदीना मस्जिद के पास) में एक दिवसीय हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा के निर्देशन और नोडल प्रभारी एवं एडिशनल सीएमएचओ डॉ. अहसान गौरी के सानिध्य में आयोजित इस शिविर में इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले जायरीन को सफर की बारीकियों से रूबरू करवाया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शिविर के दौरान एडिशनल सीएमएचओ डॉ. अहसान गौरी ने विगत 20 वर्षों से हज यात्रियों को निस्वार्थ सेवाएं प्रदान करने वाले वरिष्ठ समाजसेवियों का सम्मान किया। हाजी युसुफ खां चौहान, हाजी फखरूद्दीन छीम्पा, हाजी मोईनुद्दीन खान मोयल सहित कई गणमान्य जनों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनकी सेवाओं को सराहा गया।

pop ronak

सऊदी अरब रवानगी से पहले मिली ‘रूहानी’ और ‘सेहत’ की सीख
चूरू जिले से इस वर्ष कुल 64 हज यात्री मक्का-मदीना के पवित्र सफर पर रवाना होंगे। प्रशिक्षण सत्र में हज कमेटी के ट्रेनर हाजी युसुफ खान चौहान, हाजी फखरूद्दीन छिम्पा और उनकी टीम ने संयुक्त रूप से हाजियों को अरकान-ए-हज (हज की विधियों) के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान हाजियों ने भावुक स्वर में कहा कि वे मक्का की सरजमीं पर पहुंचकर अपने मुल्क की खुशहाली, तरक्की और अमन-चैन के लिए विशेष दुआ करेंगे।

सेहत का सुरक्षा कवच: लगाए गए जरूरी टीके
हज यात्रा के अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के तहत चिकित्सा विभाग की टीम ने हाजियों के स्वास्थ्य की जांच कर उनका टीकाकरण किया। शिविर में जायरीन को निम्नलिखित टीके लगाए गए।
सीजनल इन्फ्लूएंजा (Seasonal Influenza), मेनिनगोकोकल मेनिनजाइटिस (Meningococcal Meningitis), पोलियो (Polio)

टीकाकरण के पश्चात सभी हाजियों को ‘अंतरराष्ट्रीय टीकाकरण प्रमाणपत्र’ (International Certificate of Vaccination) सील और हस्ताक्षर सहित जारी किए गए, जो यात्रा के दौरान अनिवार्य दस्तावेज के रूप में काम आएगा।

व्यवस्थाओं में रहा इनका सहयोग
शिविर के सफल आयोजन में डॉ. अब्बास कच्छावा, डॉ. तरन्नुम बानो, विजय भाकर और जावेद सोलंकी सहित चिकित्सा विभाग के कई कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं दीं। कार्यक्रम का कुशल संचालन एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग, जिनमें सिराज खां जाईयां और अय्यूब खान गौड़ शामिल थे, उपस्थित रहे। अंत में हाजी युसूफ खान चौहान ने सभी का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *