बीकानेर के शास्त्री नगर में दो दिवसीय हनुमान जयंती महोत्सव की धूम

बीकानेर के शास्त्री नगर में दो दिवसीय हनुमान जयंती महोत्सव की धूम
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

स्माइल केयर’ में शनिवार को निःशुल्क दंत शिविर

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 27 मार्च 2026। शहर के शास्त्री नगर स्थित श्री वीर हनुमान वाटिका में आगामी 1 और 2 अप्रैल को भव्य हनुमान जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 30 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी सचेतन झांकियां, विशाल भजन संध्या और विशेष पूजन कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

pop ronak

शिवबाड़ी अधिष्ठाता के सान्निध्य में होगा मुख्य उत्सव
हनुमान वाटिका समिति की अध्यक्ष व पूर्व पार्षद छाया गुप्ता ने बताया कि 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मुख्य अवसर पर शिवबाड़ी के लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद गिरि के सान्निध्य में विशेष अनुष्ठान होंगे। महोत्सव की तैयारियों के तहत मंदिर में रंग-रोगन और आकर्षक सजावट का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। श्रद्धालुओं को आमंत्रित करने के लिए घर-घर जाकर पीले चावल दिए जा रहे हैं और शहर के प्रमुख चौराहों पर होर्डिंग्स लगाए गए हैं।

महोत्सव का कार्यक्रम:

1 अप्रैल (बुधवार): सुबह 7 बजे आरती, 8:30 बजे अभिषेक और शाम 4 से 7 बजे तक सामूहिक सुंदरकांड का पाठ होगा। तत्पश्चात सवामणी का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया जाएगा।

2 अप्रैल (गुरुवार): शाम 7 बजे हनुमान जी का भव्य श्रृंगार एवं आरती होगी। इसके बाद देश के लोकप्रिय भजन गायकों द्वारा विशाल भक्ति संगीत संध्या की प्रस्तुति दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि पंडित आसाराम ओझा के नेतृत्व में नवरात्रि और रामनवमी के अवसर पर भी यहां सुंदरकांड और दुर्गा सप्तशती के पाठ अनवरत जारी हैं।

शनिवार को ‘स्माइल केयर’ में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर
जयनारायण व्यास कॉलोनी (JNV) स्थित ‘स्माइल केयर’ डेंटल एंड इम्पलांट सेंटर (2 ई 51, महाराणा प्रताप पार्क के पास) में शनिवार, 28 मार्च को एक दिवसीय निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनम राय एवं डॉ. अविशा मिढ्ढा आधुनिक उपकरणों और एक्स-रे के माध्यम से मरीजों के दांतों की जांच कर निःशुल्क परामर्श प्रदान करेंगी। दांतों की समस्याओं से जूझ रहे क्षेत्रवासी इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *