बीकानेर में हीट वेव सताएगी, सड़कें सूनी होने लगी

बीकानेर में समय से पहले तपा 'फागुन': पारा 33.6°C के पार; अगले 72 घंटों में 35 डिग्री छूने के आसार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • आने वाले दिनों में पारा फिर 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा, मौसम विभाग का अलर्ट

बीकानेर , 13 अप्रैल। बीकानेर में हीट वेव का नया दौर शुरू होने वाला है। रविवार को ही तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो गया है जो आने वाले दिनों में तीव्र होने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

हीट वेव चलने का अनुमान

pop ronak

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा तापमान में 3-5 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में हीट वेव का नया दौर 14 अप्रैल से शुरू होने की संभावना है। 15-16 अप्रैल को हीट वेव की तीव्रता व क्षेत्र में और बढ़ोतरी होने तथा जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के अनेक भागों में हीट वेव तथा कहीं-कहीं तीव्र हीट वेव चलने की प्रबल संभावना है। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री से. दर्ज होने की संभावना है। 17-18 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं थंडरस्टोर्म व मेघगर्जना व हल्की-मध्यम आंधी दर्ज होने की संभावना है।

सड़कें सूनी होने लगी

बीकानेर में पिछले एक सप्ताह में सिर्फ शनिवार को तापमान में आंशिक कमी आई थी, जब पारा 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। इससे पहले पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया ही नहीं। तापमान में बढ़ोतरी के चलते अब दोपहर में सड़कों पर लोग कम नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *