राजस्थान में भीषण हादसा, ट्रक में घुसी बस; 2 यात्रियों की दर्दनाक मौत

राजस्थान में भीषण हादसा, ट्रक में घुसी बस; 2 यात्रियों की दर्दनाक मौत
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

अलवर, 25 नवंबर । राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। पिनान इंटरचेंज पुलिया पर अहमदाबाद से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक से जा टकराई, जिससे बस में सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 31 यात्री घायल हो गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राजगढ़ थाना पुलिस को हादसे की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से ट्रक में घुसकर चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर खून से लथपथ घायलों को बस से बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुँचाया। बस अहमदाबाद से रविवार दोपहर 2:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई थी।

pop ronak
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *