हाइवे पर भीषण हादसा- खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, दो युवक गंभीर रूप से घायल

हाइवे पर भीषण हादसा-
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर/श्रीडूंगरगढ़, 21 फरवरी। नेशनल हाइवे पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें दो युवक काल के गाल में समाते-समाते बचे। बेनीसर फांटे के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से आ रही हरियाणा नंबर की वेन्यू कार अनियंत्रित होकर जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संदीप जाखड़ और अब्दुल कलाम सोसायटी ने दिखाया सेवा भाव
हादसे के वक्त वहां से गुजर रहे संदीप जाखड़ ने तुरंत तत्परता दिखाई और घटना की जानकारी अब्दुल कलाम सोसायटी के कार्यकर्ताओं को दी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

त्वरित रेस्क्यू: सूचना मिलते ही सोसायटी की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। कार्यकर्ताओं ने कार में फंसे घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

प्राथमिक उपचार: दोनों को तुरंत श्रीडूंगरगढ़ उपजिला चिकित्सालय ले जाया गया। हालांकि, उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च उपचार के लिए बीकानेर रैफर कर दिया है।

हिसार (हरियाणा) के निवासी हैं घायल
घायलों की पहचान हरियाणा के हिसार जिले के रूप में हुई है। मनोज (25 वर्ष): निवासी सेक्टर 17, हिसार। सीताराम (21 वर्ष): निवासी मुकलान, हिसार।

हादसे की वजह और पुलिस की अपील
प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज थी और ट्रक के अचानक सामने खड़े होने या चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक चालक की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है कि क्या ट्रक नियमानुसार पार्किंग लाइट जलाकर खड़ा किया गया था या नहीं।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *