शास्त्री नगर में ‘ऑवर फॉर नेशन’ और रेज़िडेंट्स सोसायटी का स्वच्छता अभियान

शास्त्री नगर में 'ऑवर फॉर नेशन' और रेज़िडेंट्स सोसायटी का स्वच्छता अभियान
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 5 अक्टूबर । रविवार सुबह टीम ऑवर फॉर नेशन और शास्त्री नगर रेज़िडेंट्स सोसायटी ने संयुक्त रूप से शास्त्री नगर क्षेत्र में एक व्यापक सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में सक्रिय भागीदारी दिखाने वाले स्थानीय नागरिकों के उत्साह ने पूरे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा भर दी। टीम ने सड़क किनारे जमा एक ट्रॉली कचरा हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया।
अनुपयोगी ऑडिटोरियम पर जताया दुख
सफाई अभियान के दौरान टीम ने एक चौंकाने वाला मुद्दा भी उठाया। उन्होंने देखा कि मेडिकल कॉलेज, बीकानेर परिसर में लगभग ₹15 करोड़ की लागत से बना ऑडिटोरियम पिछले कई वर्षों से अनुपयोगी पड़ा है।भवन के अंदर कचरा भरा हुआ है।फर्नीचर खराब हो चुका है। शास्त्री नगर की ओर जाने वाला मार्ग झाड़ियों से ढका हुआ है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

टीम ने प्रशासन से ज़ोरदार आग्रह किया है कि इस सुंदर, सुलभ पार्किंग वाले और विशाल भवन का शीघ्र उपयोग प्रारंभ किया जाए, ताकि सार्वजनिक धन का सदुपयोग सुनिश्चित हो सके और यह परिसर पुनः सक्रिय बन सके।

pop ronak

अभियान में इनकी रही भागीदारी
आज के सफाई अभियान में सीए वसीम रज़ा, माणक व्यास, डॉ. फारूक, डॉ. विशाल मलिक, महेंद्र तिवारी, वंदना शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, डॉ. बृजेन्द्र त्रिपाठी, शालिनी शर्मा (सचिव – शास्त्री नगर रेज़िडेंट्स सोसायटी), मनीष तंवर, ऋचा उपाध्याय, जोसेफ मैथ्यू सहित और सुरेश गुप्ता सहित अनेक स्थानीय नागरिक और टीम के सदस्य शामिल हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *