जैसलमेर के रामदेवरा में सजेगा डिस्कॉम का महाकुंभ

जैसलमेर के रामदेवरा में सजेगा डिस्कॉम का महाकुंभ
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर से सैकड़ों बिजली कर्मचारी रवाना, ऊर्जा मंत्री और महंत प्रतापपुरी करेंगे शिरकत

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 27 फरवरी। जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ का सातवां डिस्कॉम स्तरीय त्रैवार्षिक अधिवेशन इस बार बाबा रामदेव की पावन धरा रामदेवरा (जैसलमेर) में आयोजित होने जा रहा है। शनिवार, 28 फरवरी को जाट धर्मशाला में आयोजित होने वाले इस विशाल सम्मेलन में पूरे डिस्कॉम क्षेत्र के हजारों कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बीकानेर वृत्त के पदाधिकारियों ने विस्तृत जानकारी साझा की।

pop ronak

दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में होगा मंथन
वृत अध्यक्ष शिवदत्त गौड़ ने बताया कि अधिवेशन का भव्य शुभारंभ संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सोहन सिंह द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर सत्ता और धर्म का संगम भी देखने को मिलेगा।
मुख्य अतिथि: प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हीरा लाल नागर और पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
अध्यक्षता: कार्यक्रम की कमान डिस्कॉम अध्यक्ष जगदीश दाधीच के हाथों में होगी।

बीकानेर से ‘रामदेवरा’ के लिए प्रस्थान
वृत महामंत्री रामदेव सांखला के अनुसार, बीकानेर शहर और जिले की सभी तहसीलों से कर्मचारियों में भारी उत्साह है। शुक्रवार रात्रि 8 बजे सैकड़ों कार्यकर्ता निजी बसों के माध्यम से बीकानेर से रामदेवरा के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ताओं का नेतृत्व वृत्त के प्रमुख पदाधिकारी कर रहे हैं।

निजीकरण पर रोक और प्रमोशन सहित 11 सूत्रीय मांग पत्र
संगठन मंत्री दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि इस अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य डिस्कॉम स्तर की ज्वलंत समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित करना है। सम्मेलन में एक प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजा जाएगा, जिसमें प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं।

1. डिस्कॉम के वर्त के निजीकरण पर रोक लगाई जाए
2. अधीमनता आधार पर नियुक्त कर्मचारियों को लिपिक बनाया जाए।
3. ITI कर्मचारी को 3,12,21 तथा 30 साल के अपग्रेडेशन का लाभ नियुक्ति तिथि से दिया जाए।
4. इंटर डिस्कॉम ट्रांसफर पॉलिसी बनाई जाए
5. RGHS की सुविधा सभी कर्मचारियों को राज्य सरकार के कर्मचारियों के समान दी जाए
6. लेखा विंग/मंत्रालयिक/तकनीकी विंग में पदोन्नति हेतु पदों का पुनः गठन किया जाएं।
7. लेखाधिकारी की सीधी भर्ती बंद की जाए,उपखंड स्तर पर सहायक लेखा अधिकारी के पद सृजित किए जाएं
8. डिस्कॉम में सीनियर इंजीनियर सुपरवाईजर का पद स्वीकृत किया जाए।
9. सूचना सहायक के नए पदोन्नति के पद स्वीकृत किए जाएं
10. मंत्रालयिक विंग में राज्य सरकार की भांति संस्थान अधिकारि EO की पोस्ट का सृजन किया जाए
11. डिप्लोमाधारी तकनीकी कर्मचारियों को प्रमोशन में 20% कोटे का लाभ नए कैडर में भी दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *