IAS की पत्नी को मारकर लटकाया:लूटपाट के बाद वारदात

IAS की पत्नी को मारकर लटकाया:लूटपाट के बाद वारदात
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • पति गोल्फ खेलने गए थे, लौटे तो फंदे पर लटका था शव

लखनऊ , 25 मई। रिटायर्ड IAS देवेंद्र नाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे (58) की घर में हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह घर में लूटपाट के बाद उनकी हत्या की गई। उनका शव किचन में फंदे पर लटका हुआ मिला। एसीपी गाजीपुर विकास जयसवाल ने कहा कि लूट के बाद हत्या की गई है। पुलिस जांच कर रही है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

देवेंद्र नाथ दुबे गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर सेक्टर-22 में रहते हैं। वारदात के वक्त वह घर में नहीं थे। सुबह गोल्फ खेलने के लिए गए थे। लौटे तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर आए तो अलमारी का सामान बिखरा हुआ था।

pop ronak

उन्होंने पत्नी को आवाज दी तो कोई रिस्पांस नहीं मिला। किचन में पहुंचे तो वहां पत्नी का शव पड़ा था। इसके बाद शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। कुछ ही देर में पुलिस भी डॉग स्कवॉयड और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची।

किचन की गैस खुली थी, सुबह 8 से 9 बजे के बीच हुई वारदात
पुलिस और फॉरेंसिक टीम अभी घर के अंदर जांच कर रही है। शुरुआती जांच के मुताबिक, किचन की गैस खुली हुई थी। वारदात सुबह 8 से 9 बजे के बीच होने की आशंका है। एक पुलिसकर्मी ने मीडिया को बताया कि घर में देवेंद्र नाथ दुबे, पत्नी के अलावा दो बेटे भी रहते हैं। परिवार फर्स्ट फ्लोर पर रहता है। शव भी फर्स्ट फ्लोर पर ही मिला है। वारदात के वक्त बेटे कहां पर थे ? इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।

नौकर भी घर पर काम करते थे, पुलिस ने की पूछताछ

पुलिस को शक है कि किसी ऐसे व्यक्ति ने पूरी वारदात को अंजाम दिया है जिसे घर और परिवार के रुटीन की जानकारी थी। इसलिए, देवेंद्र नाथ दुबे के गोल्फ खेलने जाने और वापस आने के बीच करीब 2 से 3 घंटे में वारदात की गई। घर में कुछ नौकर भी काम करते थे, उनसे भी पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि, पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगे हैं।

सीसीटीवी का डीवीआर उखाड़ ले गए रिटायर्ड आईएएस के घर के बाहर दो सीसीटीवी लगे हुए थे। वारदात के बाद पुलिस पहुंची तो उनकी डीवीआर नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए हैं।

प्रयागराज में कमिश्रर रह चुके हैं देवेंद्र नाथ दुबे

देवेंद्र नाथ दुबे मूल रूप से कन्नौज के रहने वाले हैं। पीसीएस से प्रमोट होकर वह आईएएस बने। वह रायबरेली के डीएम रह चुके हैं। प्रयागराज के कमिश्नर का पद भी उन्होंने संभाला। दुबे रोजाना 5-कालीदास मार्ग स्थित क्लब में गोल्फ खेलने जाते हैं।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *