योजनाओं में अड़ंगा डालने वाले अधिकारियों की सीधे करें शिकायत” – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

योजनाओं में अड़ंगा डालने वाले अधिकारियों की सीधे करें शिकायत" – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

मुख्यमंत्री निवास पर बीकानेर संभाग की अहम बैठक

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जयपुर/बीकानेर, 16 फरवरी। मुख्यमंत्री निवास पर सोमवार को बीकानेर संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संगठन और प्रशासन के कामकाज की जमीनी हकीकत जानी। बैठक में भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात के जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने जिले की सांगठनिक गतिविधियों और प्रशासनिक समन्वय का विस्तृत फीडबैक मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

pop ronak

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान देहात जिला पदाधिकारियों, विधायकों और प्रभारियों से ‘वन-टू-वन’ चर्चा की। जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने संगठन द्वारा किए गए हालिया कार्यों और आगामी सांगठनिक ढांचे की रूपरेखा प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुँचाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

प्रशासनिक लापरवाही पर मुख्यमंत्री के कड़े तेवर
बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी प्रशासनिक अधिकारी सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग न करें या अड़ंगा डालें, उनकी शिकायत जिलाध्यक्ष के माध्यम से सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार की मंशा अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सशक्त बनाना है। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

बीकानेर संभाग के प्रमुख जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
बैठक में बीकानेर देहात के महत्वपूर्ण चेहरों ने शिरकत की और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, विधायक विश्वनाथ मेघवाल, ताराचन्द सारस्वत और अंशुमान सिंह भाटी,
महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, कैलाश विश्नोई एवं तोलाराम कूकना उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में आगामी चुनावों और सांगठनिक मजबूती को लेकर भी रणनीति साझा की गई। जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि बीकानेर देहात का संगठन सरकार की मंशा के अनुरूप योजनाओं को घर-घर पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *