बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन का कड़ा रुख; रसद विभाग को कालाबाजारी रोकने और रिजर्व स्टॉक सुनिश्चित करने के निर्देश

बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन का कड़ा रुख; रसद विभाग को कालाबाजारी रोकने और रिजर्व स्टॉक सुनिश्चित करने के निर्देश
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 2 अप्रैल 2026। पदभार संभालते ही बीकानेर के नए जिला कलक्टर निशांत जैन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। गुरुवार को कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों का जायजा लेने के बाद उन्होंने रसद विभाग (Civil Supplies) के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। कलक्टर ने स्पष्ट किया कि जिले में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा सर्वोपरि
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आम उपभोक्ताओं को रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के लिए अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अवैध गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और छापेमारी के निर्देश दिए। कलक्टर ने दो टूक शब्दों में कहा कि कार्यप्रणाली में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी सहन नहीं होगी।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

जिले में ईंधन और गैस की स्थिति (रिजर्व स्टॉक)

वस्तु                               उपलब्ध रिजर्व स्टॉक                  कुल संख्या/इकाई
एलपीजी गैस (LPG)      02 दिन का स्टॉक                      ओटीपी और आधार आधारित वितरण

पेट्रोल-डीजल                06 से 07 दिन का स्टॉक             जिले में कुल 258 पेट्रोल पंप

अवैध रिफिलिंग      कार्रवाई 116+ सिलेंडर जब्त                20 से अधिक कार्रवाई, 2 FIR दर्ज

 

व्यावसायिक गैस वितरण के कड़े नियम
जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बैठक में बताया कि जिले की सभी गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया जा चुका है। अब बिना वैध कनेक्शन के किसी भी होटल, मैरिज गार्डन या व्यावसायिक संस्थान को कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति नहीं की जाएगी। वर्तमान में शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और अन्नपूर्णा रसोई को प्राथमिकता के आधार पर कमर्शियल गैस उपलब्ध कराई जा रही है।

गेहूं खरीद: 15 अप्रैल से शुरू होगा सरकारी कांटा
बैठक में रबी विपणन सीजन के तहत गेहूं खरीद की तैयारियों की भी समीक्षा की गई:

लक्ष्य: बीकानेर जिले को इस वर्ष 26 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है।

खरीद केंद्र: जिले में कुल 12 केंद्र बनाए गए हैं (FCI-7, राजफेड-2, NCCF-3)।

संभावना: बंपर पैदावार को देखते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति की उम्मीद है। खरीद प्रक्रिया 15 अप्रैल के आसपास शुरू होने की संभावना है।

sjps