फरवरी 2025 माह में 103 रोगियों के लेन्स प्रत्यारोपित हुए

गंगाशहर में फरवरी 2025 माह में 103 रोगियों के लेन्स प्रत्यारोपित हुए
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

गंगाशहर, 27 फ़रवरी । गंगाशहर राजकीय सैटेलाईट चिकित्सालय में फरवरी माह में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में रोगियों के नेत्रों की जांच व ईलाज किया गया। गंगाशहर नागरिक परिषद् के सम्पतलाल दूगड़ ने बताया इस शिविर में बीकानेर जिले के आस-पास के ग्रामीण इलाकों व गंगाशहर, भीनासर से आये ऑपरेशन योग्य चयनित 103 रोगियों में से 10 रोगियों के फेको/फोल्डेबल लेन्स पद्धति से व 93 रोगियों के एस.आई.सी.एस. विधि से लेन्स प्रत्यारोपित किये गये। ऑपरेशन नेत्र शल्य चिकित्सक डाॅ. संजीव सहगल ने किये।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अस्पताल अधीक्षक डाॅ. मुकेश वाल्मिकी ने बताया कि शिविर में बीकानेर क्षेत्र के दूर दराज गांवों से आए रोगीयों की नेत्र शल्य चिकित्सा की गई। गंगाशहर नागरिक परिषद् के महेन्द्र चोपड़ा नेे बताया कि इस शिविर में नेत्र चिकित्सक सहायक सीताराम, अनिल यादव, पंकज मांडण, विमल तेजी, मोहम्मद युसुफ आदि कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परिषद् के महेन्द्र चोपड़ा , सम्पतलाल दूगड़, बच्छराज रांका, आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। गंगाशहर नागरिक परिषद्, गंगाशहर ईकाई के चैयरमैन ने बताया कि हर माह लगाये जाने वाले दो नेत्र चिकित्सा शिविरों (10 व 24) के क्रम में अगला निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 10 मार्च, 2025 को राजकीय सैटेलाईट अस्पताल, गंगाशहर में आयोजित होगा।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *