पुलिस कस्टडी से भागा तस्कर पकड़ा गया

पुलिस कस्टडी से भागा तस्कर पकड़ा गया
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • थानेदार को चकमा देकर कार लेकर भागा था, खेत से दबोचा गया

बीकानेर , 27 फ़रवरी। बीकानेर में ग्रामीणों ने तस्कर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। इसके बाद वो थानेदार की कार लेकर पुलिस कस्टडी से भाग गया था। अब उसे वापस एक खेत से दबोच लिया गया है। तीन थानों की पुलिस उसे ढूंढ रही थी। मामला जिले के लूणकरणसर थाना इलाके का है। तस्कर रात को एक खेत में छिपा हुआ मिला था। उसे पुलिस ने पकड़कर गाड़ी में डाला और थाने ले गई। रातभर पुलिस का भारी जाब्ता तैनात रहा। लूणकरणसर, महाजन और कालू पुलिस की टीमों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी खेतों में खोजबीन कर रहे थे। इस दौरान वो एक जगह छिपा हुआ मिल गया। ग्रामीणों ने उसकी पिटाई भी की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार में डोडा-पोस्त भरा था

pop ronak

दरअसल,आईजी ओमप्रकाश पासवान की स्पेशल टीम की सूचना पर मंगलवार रात को कालू पुलिस ने भारत माला रोड पर गाड़ियों को रोककर चेकिंग शुरू की थी। देर रात एक कार को पुलिस ने भारत माला रोड पर रोका था। इस दौरान 2 युवक अंधेरे का फायदा उठाकर कार को छोड़कर भाग निकले। कार में 1050 किलो डोडा-पोस्त भरा था। आईजी ओम प्रकाश के आदेश पर मामले की जांच महाजन थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव को सौंपी गई। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने एक युवक गुरजंट को पकड़ लिया था। मामले की जांच थानाधिकारी कश्यप सिंह को सौंपी गई थी, गिरफ्तार गुरजंट को महाजन थानाधिकारी कश्यप सिंह को सौंप दिया गया।

इसके बाद थानाधिकारी अपनी कार से तस्कर को लेकर गोपलियान गांव से होते हुए महाजन जा रहे थे, लेकिन रास्ते में तस्कर 2 कॉन्स्टेबल और कार चला रहे थानेदार कश्यप सिंह को चकमा देकर पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अब महाजन, लूणकरणसर और कालू थाने की पुलिस उसे ढूंढ रही थी। पुलिस को थानाधिकारी की कार पींपेरा गांव में जीएसएस के पास मिल गई। ऐसे में स्पष्ट हो गया कि वो आसपास ही किसी खेत में है।

कार तो मिल गई, तस्कर फरार हो गया

कश्यप सिंह ने बताया- आरोपी के भागने पर उन्होंने कंट्रोल रूम में सूचना कर दी। महाजन पुलिस के साथ ही लूणकरणसर और कालू पुलिस ने गुरजंट को पकड़ने के लिए गाड़ियां दौड़ा दी। इस दौरान तस्कर ने तेज रफ्तार में कार दौड़ाई तो टायर फट गए। इस पर तस्कर कार को सड़क किनारे छोड़कर भाग निकला। उनकी कार पींपेरा गांव में जीएसएस के पास मिल गई, लेकिन तस्कर फरार हो गया। वहां पूछताछ करने पर लोगों ने बताया कि वह सरसों के खेत में घुसा हुआ है। तब से पुलिस सरसों के खेतों में उसे तलाश की गई।

डेढ़ सौ से ज्यादा ग्रामीण भी जुटे
तस्कर को पकड़ने के लिए लूणकरनसर, मलकीसर, पींपेरा के आसपास के गांवों के करीब 150 ग्रामीण भी मौके पर जुटे हैं। पुलिस ने रेडियो और सोशल मीडिया पर भी तस्कर का फोटो जारी किया है, ताकि वो पकड़ में आ सके।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *