बीकानेर में हर रात हो रही है चोरी,अब मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में चोरों ने हाथ साफ किया, नगदी और जेवरात ले गए

बड़ी बिजली चोरी में 20 पोल तोड़कर 4 किलोमीटर लंबी लाइन ले उड़े चोर
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर , 29 अक्टूबर। बीकानेर में औसतन हर रोज चोरी हो रही है। चोरी भी सामान्य नहीं बल्कि घर में रखा सोना और चांदी के साथ नगदी भी ले जा रहे हैं। ये चोरियां शहर के नयाशहर थाना और मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र में ज्यादा हो रही है। कुछ चोरी गंगाशहर थाना क्षेत्र में भी हुई है। हालांकि कुछ चोरियों का पुलिस ने कुछ ही घंटों में पर्दाफाश भी कर दिया। कुछ चोरियों की पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज नहीं होती है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ताजा मामला मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र का है, जहां चोरों ने सोने-चांदी के बने जेवरात के साथ ही पचास हजार रुपए नगदी भी उठा लिए हैं। यहां रामपुरा बस्ती में रहने वाले नारायण यादव ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि बारह नंबर गली में उसका मकान है। अज्ञात दो युवकों ने उसके घर में घुसकर चोरी की है। चोरी में चांदी की चार बड़ी पाजेब, छह जोड़ी छोटी पाजेब और चार अंगुठियां चोरी हो गई है। चांदी के पंद्रह सिक्कों के अलावा चांदी के छोटे बड़े कुछ और सामान भी चोरी हो गए हैं।

pop ronak

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अब तक पुलिस के हाथ कोई बड़ा सुराग नहीं लगा है लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों का पीछा करने में जुटी है। पिछले दिनों नयाशहर थाना क्षेत्र में हुई तीन चोरियों का भी पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *