बीकानेर जिला उद्योग संघ 2026 के चुनाव में डी.पी. पच्चीसिया ने फिर से अध्यक्ष बनकर अपना प्रभाव बरकरार रखा और उनके पैनल की मजबूत जीत दर्ज हुई
बीकानेर जिला उद्योग संघ 2026 के चुनाव में डी.पी. पच्चीसिया ने फिर से अध्यक्ष बनकर अपना प्रभाव बरकरार रखा


- उपाध्यक्ष के दावेदारों में विनोद बाफना को सबसे काम वोट मिले
बीकानेर , 20 मार्च। बीकानेर जिला उद्योग संघ (Bikaner District Industries Association) के द्विवार्षिक चुनाव परिणाम आज, 20 मार्च 2026, घोषित कर दिए गए हैं। इस चुनाव में उद्योगपतियों ने भारी उत्साह के साथ मतदान किया।


बीकानेर जिला उद्योग संघ चुनाव परिणाम 2026


बीकानेर के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए हुए इस चुनाव में मुख्य मुकाबला दो गुटों के बीच था। चुनाव अधिकारी बार असोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरोहित द्वारा जारी आधिकारिक परिणामों के अनुसार मुख्य पदों पर निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं.
अध्यक्ष (President): द्वारकाप्रसाद पचौरिया (निर्वाचित) को 456 मत मिले तथा उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी सुशील थिरानी को पराजित किया जिसको 216 मत मिले जो 240 मतों से पराजित हुए 6 मत निरस्त हुए कुल 676 व्यक्तियों ने मतदान किया ।
उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक सुराणा को 429 , नरेश मित्तल को 389 मत मिले दोनों विजयी रहे। विनोद गोयल को 234 व विनोद बाफना को 210 वोट मिले दोनों को करारी हार का सामना करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय वैश्य सम्मलेन के अध्यक्ष विनोद बाफना जिला बीकानेर जिला उद्योग संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर सबसे काम वोट प्राप्त कर अन्तिम स्थान पर रहे।
कार्यकारिणी के 14 सदस्यों में पारस डागा को 457 , निर्मल पारख 438 , विमल चोरड़िया 432 , किशन बोथरा को 431 , राजाराम सारडा को 423 , सुरेन्द्र बांठिया 423 , दिलीप रंगा को 408 , मनोज चांडक को 407 ,अशोक गहलोत को 400 , शिवरतन पुरोहीत 391 , विजय जैन 389 , वीरेन्द्र किराडू को 384 , श्याम सूंदर सोनी को 369 और अरविन्द चौधरी को 355 वोट मिलाने से विजेता घोषित किये गए।
चुनाव की मुख्य विशेषताएं
ऐतिहासिक मतदान: बीकानेर के रानीबाजार, बीछवाल , अलावा नोखा , नापासर , लूणकरणसर और करणी औद्योगिक आदि क्षेत्रों के उद्यमियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। चुनाव सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले, जिसके तुरंत बाद मतगणना शुरू हुई।
नवाचार: इस बार चुनाव में एमएसएमई (MSME) सेक्टर के युवा उद्यमियों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। अध्यक्ष पद की लड़ाई काफी रोमांचक और प्रतिष्ठित रही तथा उद्योग जगत में नेतृत्व परिवर्तन बनाम स्थिरता का मुद्दा प्रमुख रहा जिसमे स्थिरता का मुद्दा विजयी रहा।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कार्यभार संभालते ही बीकानेर में गैस पाइपलाइन विस्तार, औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क सुदृढ़ीकरण और बिजली की दरों में रियायत दिलाने को अपनी प्राथमिकता बताया है।
===========
