आर्यसमाज स्थापना दिवस और नवसवंत्सर 2082 के बैनर का लोकार्पण

आर्यसमाज स्थापना दिवस और नवसवंत्सर 2082 के बैनर का लोकार्पण
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 24 मार्च। आज आर्यसमाज स्थापना दिवस और नवसवंत्सर 2082 के बैनर का लोकार्पण पूर्व सिंचाई और नहर मंत्री देवी सिंह जी भाटी और पूर्व यू आई टी चेयरमैन महावीर रांका ने आर्य समाज पदाधिकारियो की उपस्थिति में किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रधान महेश आर्य ने बताया की आर्यसमाज स्थापना दिवस और नवसवंत्सर 2082 दिनांक 30 मार्च को समारोह पूर्वक मनाया जायेगा । इसमें मुख्य अतिथि पूर्व सिंचाई और नहर मंत्री देवी सिंह जी भाटी होंगे।

pop ronak

मंत्री भगवती प्रसाद सोनी ने बताया की कार्यक्रम की शुरुवात प्रातः 8 बजे यज्ञ से होगी यज्ञ के ब्रह्मा डॉ केशरमल शास्त्री होंगे। उसके पश्चात स्वामी सुखानंद जी (आचार्य आर्य कन्या गुरुकुल फतुहि श्री गंगानगर)  द्वारा प्रवचन और गुरुकुल की छात्रों द्वारा व्यायाम प्रदर्शन होगा तत्पश्चात प्रीतिभोज का आयोजन होगा। बैनर लोकार्पण कार्यक्रम में रूपा देवी , उषा देवी ,सुनीता सोनी ,अमिता ,रामचंद्र ,विनोद ,सत्यप्रकाश उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *