स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह: उत्कृष्ट अधिकारियों-कार्मिकों और खिलाड़ियों का होगा सम्मान

खूमराज पंवार परिवार ने गंगा-जानकी की स्मृति में प्याऊ बनाकर समाज को सौंपी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 4 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के दौरान राजकीय सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान देने वाले स्थायी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों और अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव ने बताया कि समस्त विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों को अपने विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूचना निर्धारित प्रारूप में 8 अगस्त तक भिजवानी होगी। इसी प्रकार, जिले के खेल संगठनों को अपने आवेदन पत्र जिला खेल अधिकारी के माध्यम से भेजने होंगे, जो 8 अगस्त तक सूची कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करेंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पूर्व में सम्मानित हो चुके अधिकारियों एवं कार्मिकों के प्रस्ताव नहीं भेजे जाएं। आवेदक द्वारा किसी भी असत्य, भ्रामक या अधूरे विवरण को प्रस्तुत करने पर अनुशंसा करने वाला अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होगा। निश्चित तिथि (8 अगस्त) के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

pop ronak

 

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *