पेरिस ओलिंपिक में भारत को तीसरा मेडल:शूटर स्वप्निल ने ब्रॉन्ज जीता

पेरिस ओलिंपिक में भारत को तीसरा मेडल:शूटर स्वप्निल ने ब्रॉन्ज जीता
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • 50मी. राइफल थ्री पोजिशन में कामयाबी; सात्विक-चिराग की जोड़ी बाहर

पेरिस , 1 अगस्त। पेरिस ओलिंपिक में बुधवार को भारत को तीसरा मेडल मिला। 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन की मेंस कैटेगरी में शूटर स्वप्निल कुसाले ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। स्वप्निल ने कुल 451.4 अंक हासिल किए। खास बात यह है कि इस बार के ओलिंपिक में अब तक तीनों मेडल शूटिंग इवेंट्स में ही मिले हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

स्वप्निल कुसाले 2015 में कुवैत में हुई एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल प्रोन 3 इवेंट में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। उन्होंने 59वें नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में गगन नारंग और चेन सिंह जैसे शूटर्स को हरा चुके हैं।

pop ronak
BC opening

मेडल जीतने के बाद स्वप्निल ने कहा, ‘मुझे काफी खुशी हो रही है कि मैंने देश के लिए मेडल जीता। फाइनल के दौरान काफी नर्वस था, धड़कनें तेज हो गई थीं।’

स्वप्निल कुसाले ने 2015 में कुवैत में हुई एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल प्रोन 3 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा वे तुगलकाबाद में 59वें नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में गगन नारंग और चेन सिंह जैसे बड़े शूटरों को हराकर जीत हासिल कर चुके हैं।

12 साल बाद ओलिंपिक डेब्यू किया, रोल मॉडल एमएस धोनी
स्वप्निल महाराष्ट्र के पुणे में जन्मे। 28 साल के स्वप्निल 2012 से इंटरनेशनल शूटिंग इवेंट्स में हिस्सा ले रहे हैं। ओलिंपिक-2024 में डेब्यू किया है। पहले ही ओलिंपिक में स्वप्निल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

स्वप्निल के रोल मॉडल एमएस धोनी हैं। धोनी की तरह स्वप्निल भी सेंट्रल रेलवे में टिकट कलेक्टर हैं। स्वप्निल भी धोनी की तरह ही शूटिंग रेंज में शांत रहते हैं। स्वप्निल की मां कंबलवाडी गांव की सरपंच हैं। पिता और भाई टीचर हैं।

हाइलाइट्स

  • हॉकी: भारतीय हॉकी टीम को पूल-बी में बेल्जियम से 2-1 की हार का सामना करना पड़ा।
  • एथलेटिक्स: 20 किमी विमेंस रेस वॉक में प्रियंका गोस्वामी पदक हासिल करने से चूक गईं।
  • आर्चरी: प्रवीण जाधव मेंस इंडिविजुअल के राउंड ऑफ 64 तीरंदाजी मैच में हारकर बाहर हो गए।
  • बॉक्सिंग: निखत जरीन विमेंस की 50 kg के राउंड ऑफ-16 में वू यू से हारकर बाहर हो गईं।
  • शूटिंग: स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन मेंस में ब्रॉन्ज जीता।
  • रेस वॉक: 20 किमी मेंस रेस वॉक में भारतीय एथलीट पदक हासिल करने से चूक गए।
  • बैडमिंटन: सात्विक-चिराग जोड़ी मेंस डबल्स का क्वार्टर फाइनल हार गई है।
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *