भारत-सऊदी अरब संयुक्त सैन्य अभ्यास

भारत-सऊदी अरब संयुक्त सैन्य अभ्यास
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

जयपुर , 27 जनवरी। भारत और सऊदी अरब के बीच मैकनाईज्ड इन्फेंट्री पर आधारित संयुक्त सैन्य अभ्यास का प्रथम संस्करण 29 जनवरी से 10 फरवरी 2024 तक महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अभ्यास में भारतीय और सऊदी अरब की सेना के लगभग 90 सैनिक शामिल होंगे,जो अपने अतीत में किये गए विभिन्न सैन्य ऑपरेशनो के अनुभवों को सांझा करेंगे और भविष्य में होने वाले सैन्य वार्तालाप की नींव रखेंगे।

pop ronak

‘अभ्यास सदा तन्सीक’अभ्यास एक वार्षिक कार्यक्रम होगा जो कि वैकल्पिक रूप से आयोजित किया जाएगा। दोनों सेनाएं संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के जनादेश के तहत अर्ध रेगिस्तानी इलाके में संयुक्त ऑपरेशन पर केंद्रित होगी, जो कि 13 दिनों में गहन और सटीक सैन्य प्रशिक्षण से गुजरेगी।

यह अभ्यास दोनों सेनाओं को संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के तहत सामरिक ऑपरेशन करने की रणनीति, तकनीक और सर्वोत्तम प्रक्रियाओं को सांझा करने में सक्षम करेगा और दोनों सेनाओं के बीच आपसी सौहार्द और मित्रता विकसित करने में सहायक सिद्ध होगा।

यह संयुक्त अभ्यास रक्षा सहयोग के स्तर को बढ़ाएगा जिससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *