उद्योगपति द्वारकाप्रसाद पचीसिया को ‘प्रवासी राजस्थानी सम्मान’ से नवाजा गया

उद्योगपति द्वारकाप्रसाद पचीसिया को 'प्रवासी राजस्थानी सम्मान' से नवाजा गया
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
surender bothra

बीकानेर 10 दिसम्बर । बीकानेर के जाने-माने समाजसेवी एवं उद्योगपति द्वारकाप्रसाद पचीसिया को जयपुर के जेईसीसी में आयोजित प्रवासी राजस्थानी दिवस के भव्य महाकुंभ में ‘प्रवासी राजस्थानी सम्मान’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट, मुंबई के प्रतिनिधि के रूप में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, पंजाब राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रदान किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मूंधड़ा ट्रस्ट का विशाल सामाजिक अवदान
बीकानेर जिला उद्योग संघ के उपाध्यक्ष नरेश मित्तल ने बताया कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट, मुंबई को उनके व्यापक समाजोपयोगी कार्यों के लिए मिला है, जिसमें द्वारकाप्रसाद पचीसिया की विशेष भूमिका रही है।

pop ronak

ट्रस्ट द्वारा किए गए प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं-
चिकित्सा क्षेत्र: बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में ₹100 करोड़ से भी अधिक की राशि से 527 बिस्तर क्षमता के मेडिसिन विंग का निर्माण।
शिक्षा क्षेत्र:डिजिटल शिक्षा अभियान के तहत बीकानेर जिले की118 बिजली-विहीन सरकारी स्कूलों में बिजली कनेक्शन करवाना।नापासर में श्रीमती गीता देवी बागड़ी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का निर्माण।बालिका उच्च शिक्षा हेतु प्रतिवर्ष 20 होनहार विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियाँ प्रदान करना।
स्वच्छता एवं आवास:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को बल देने हेतु नापासर व आस-पास के ग्रामों में 500 से अधिक शौचालयों का निर्माण।नापासर व आस-पास के गाँवों में 26 निर्धन परिवारों को पक्के मकान बनवाकर देना।

द्वारकाप्रसाद पचीसिया श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट, मुंबई के प्रतिनिधि के रूप में बीकानेर व नापासर में चिकित्सा, शिक्षा एवं पर्यावरण जैसे क्षेत्रों के विकास में अपनी विशेष भूमिका निभा रहे हैं। इस आयोजन में केंद्रीय मंत्री, राजस्थान सरकार के मंत्री व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *