14-17 मार्च तक होगा अंतर महविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

14-17 मार्च तक होगा अंतर महविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

श्री गंगानगर , हनुमानगढ़, चूरु, झुझुनूँ और बीकानेर के कृषि महाविद्यालय समेत विश्वविद्यालय के कुल 7 संगठक महाविद्यालय के स्टूडेंट्स ले सकेंगे हिस्सा

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 2 मार्च।स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर के अन्तर्गत आने वाले सात संगठक महाविद्यालय के स्टूडेंट्स के बीच 14 से 17 मार्च तक अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रीतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में किया जाएगा। खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर शनिवार को कुलपति डॉ अरुण कुमार ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन हॉल में बैठक ली। कुलपति ने प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर गठित समितियों के संबंधित अधिकारियों को पूरी तैयारी करने के निर्देश दिये और कहा कि प्रतियोगिता को लेकर बाहर से आ रहे छात्र छात्राओं के लिए रहने की अच्छी व्यवस्था की जाये।

pop ronak

विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड के चेयरमैन डॉ वीर सिंह ने बैठक में बताया कि प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारिया की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कृषि विश्वविद्यालय से संबंधित 7 संगठक महाविद्यालय श्रीगंगानग़र, हनुमानगढ़, चूरु में चाँदकोठी, झुझुनूँ में मंडावा और बीकानेर कृषि महाविद्यालय के अलावा आईएबीएन और सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के छात्र छात्राएँ इसमें हिस्सा ले सकेंगे। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित खेल स्टेडियम में और समापन विद्या मंडप में होगा।

स्पोर्ट्स बोर्ड सचिव डॉ वी एस आचार्य ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, शतरंज, कबड्डी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन समेत एथलेटिक्स में 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोलाफेंक खेलों का आयोजन किया जाएगा। सभी खेलों में छात्र छात्राएँ दोनों हिसा ले सकेंगे। बैठक में विभिन्न समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *