हनुमान जन्मोत्सव पर 108 मंदिरों में जय हनुमान का जयकारा गूंजा

हनुमान जन्मोत्सव पर 108 मंदिरों में जय हनुमान का जयकारा गूंजा
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 12 अप्रैल। 42 वे पूजन अनुष्ठान के अंतर्गत पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच “संतश्री “ की अगुवाई में भारतीय संस्कृति व सनातन सार्वभौम महासभा की और से पंच मंदिर कोटगेट , नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी मंदिर स्थित हनुमान मंदिर, पंच मुखा हनुमान मंदिर, नागानेचीजी ग्रेजुएट हनुमान मंदिर, हनुमान मंदिर बागीनाडा,मेहंदीपुर हनुमान मंदिर, टुंडला हनुमान मंदिर सहित निर्धारित 108 मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष पूजन यज्ञ शृंगार भोग आरती सहित विविध अनुष्ठान हुए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जय हनुमान जय जय सनातन के जयकारे गूंजें हनुमान जन्मोत्सव पर विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजन सनातन / विप्र जनों द्वारा करके सनातन परंपरा के अनुसार भगवान के भोग लगाया गया भोग का प्रसाद सभी भक्तों को वितरित किया गया सनातन परंपरा अनुसार कुमकुम चावल लगा करके रक्षा सूत्र के रूप में मोली बांधी जा कर सभी को सवा लाख मंत्रों से अभिमंत्रित हनुमान जी की तस्वीरें भी भेंट की गई।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

हनुमान जन्मोत्सव पर दिव्य व विशेष अनुष्ठान विभिन्न 108 चिन्हित मंदिरों के पुजारियों के माध्यम से उपस्थित सनातन भक्तों द्वारा हुआ। इसमे पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच के साथ पुजारी बुलाकी सेवग, नवरतन सेवग, शंकर लाल जोशी ,राजेश दाधीच, भवानी पुजारी, सत्यनारायण तिवारी, सानु सेवग, रमेश उपाध्याय, प्रवीण दाधीच, लीलाधर आसोपा ,जुगल पुरोहित, बालकिशन चांडक , अशोक सोनी, ओमप्रकाश सोनी ,शंभु लाल तिवाड़ी, अमित शर्मा ,शास्त्री प्रकाश शर्मा, रजत दाधीच, मनीष शर्मा, मुन्ना पुजारी ,श्याम देराश्री, चांद भा श्रीमाली, अंकुर शुक्ला आदि ने पूजन अनुष्ठान में भाग लिया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *